विज्ञान अध्यापक मोहिंद्र पाल सिंवर को मिला उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान, इन उपलब्धियों के लिए डी सी सिरसा ने किया सम्मानित |

Advertisement

6/recent/ticker-posts

विज्ञान अध्यापक मोहिंद्र पाल सिंवर को मिला उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान, इन उपलब्धियों के लिए डी सी सिरसा ने किया सम्मानित |

चौपटा। राजकीय उच्च विद्यालय रूपाणा गंजा के विज्ञान अध्यापक  मोहिंद्र पाल को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में  विज्ञान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए  जिला उपायुक्त  पार्थ गुप्ता व जिला शिक्षा अधिकारी  संत कुमार बिश्नोई द्वारा शिक्षक दिवस के समारोह में सम्मानित किया।  प्रत्येक वैज्ञानिक गतिविधियों में विद्यार्थियों को बढ़चढ़ के हिस्सा लेने के लिए हमेशा मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।विद्यार्थियों में सदैव वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बनाने का प्रयास करते रहते है। 



उपलब्धियों की बात करें तो इनके मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपने विद्यालय व अपने जिला सिरसा का प्रतिनिधत्व किया है। सुपर100 में प्रतिवर्ष 2 या दो से अधिक विद्यार्थियों का चयन, विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी स्कीमों से समय समय पर अवगत कराते वरहे हौ।एन टी एस ई की तैयारी हेतु विशेष पीरियड लगाए।  राष्ट्रीय बल विज्ञान कांग्रेस में हमेशा भाग लेने के लिए बच्चों को उत्साहित करते है व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से हर पहलुओं को समझाने का प्रयास करते है।

एच एस सी एस टी की द्वारा संचालित विज्ञान क्लब भी विद्यालय में सृजित करवाया। । समग्र शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदेशनी में भी लगातार हिस्सा लिया और राज्यस्तर तक अपना प्रदर्श प्रदर्शित किया। जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के विद्यार्थी इनके मार्गदर्शन में अपना परचम लहराते रहे है। अब तक कुल 3 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता के तहत राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधत्व कर चुके है।

जानिए किस प्रकार बुर्जभंगू का युवा किसान मनदीप बिश्नोई पढ़ाई करने के बाद रोजगार मांगने की बजाए आधुनिक तरीके से खेती करके बना रोजगार देने वाला


  वैज्ञानिक गतिविधियों के अलावा शिक्षण के क्षेत्र में इनका परिणाम भी उत्तम रहा। यूट्यूब के जरिये बच्चो को डिजिटल शिक्षा भी देते है। उपयुक्त महोदय ने आज सम्मानित किए गए सभी शिक्षकों को प्रशंसा की और कहा की आगे भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों को समय समय पर सम्मानित करते रहेंगे। इस सम्मान से समस्त विद्यालय हर्षित है।खंड शिक्षा अधिकारी जसपाल सिंह व स्कूल इंचार्ज कृष्ण कुमार और समस्त स्टाफ  ने मोहिंद्र पाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ