सिरसा में पैसे के लेन-देन के चलते 3 महिलाओं ने जहरीला पदार्थ निगला

Advertisement

6/recent/ticker-posts

सिरसा में पैसे के लेन-देन के चलते 3 महिलाओं ने जहरीला पदार्थ निगला

हरियाणा के सिरसा में पैसे के लेन-देन के चलते 3 महिलाओं ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सभी काे सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी दो बहने रेणू व नीरु ने किसी महिला से पैसे लिए हुए थे।



पैसों की रिकवरी के लिए उन दोनों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। दोनों ने मामला अपने परिवार वालों से सांझा किया। पैसे देने वाली महिला को लगा कि अब पैसे की रिकवरी नहीं होगी। जिससे खफा होकर उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जैसे ही रेणू और नीरु को महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिली तो उन दोनों ने भी सल्फास की गोली खा ली। परिजन दोनों को अस्पताल में ले गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला रेणू के पति राजू ने बताया कि दोनों बहनों ने महिला से पैसे लिए थे। उन्हें नहीं पता कि उन्होंने उससे कितने रुपए ले रखे हैं। रोजाना 50 हजार से एक लाख रुपए तक का भुगतान किया जा रहा था।

जिस महिला ने दोनों ने पैसे लिए थे, वह बार-बार उन्हें धमकियां रे रही थी। अब तक लाखों रुपए उस महिला को दिए जा चुके है, बावजूद इसके वह दोनों को लगातार परेशान कर रही थी। फिलहाल शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ