हरियाणा के इस टोल नाके पर बढ़ा टोल टैक्स,इस हाइवे पर सफर करना होगा महंगा,

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हरियाणा के इस टोल नाके पर बढ़ा टोल टैक्स,इस हाइवे पर सफर करना होगा महंगा,

 


पानीपत : देश में महंगाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। देश में अब हाइवे पर चलना भी लगातार महंगा होता जा रहा है। कई जगहों पर नए टोल प्लाज़ा बनाए जा रहे हैं तो वहीं कई टोल प्लाज़ा पर अब टोल दरों को बढ़ाया जा रहा है। खबर आ रही है कि यात्रियों के लिए एनएच 44 पर भी सफर करना काफी महंगा होने वाला है।

पानीपत टोल पर बढ़ा दिए गए रेट -- इस नेशनल हाइवे पर सफर करने के लिए अब यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि दिल्ली अंबाला नेशनल हाइवे पर पानीपत में एंट्री करते ही अब पानीपत के टोल प्लाज़ा पर टोल दरों को बढ़ाया गया है जिससे यात्रियों की जेब पर भी भार पड़ रहा है। हालांकि इससे यात्री भी नाराज़ नज़र आ रहे है। आइए जानते हैं बढ़ी टोल दरें

दिल्ली अंबाला नेशनल हाइवे पर अब पानीपत में एंट्री करते हुए यात्रियों को अब जेब ढीली करनी होगी। पानीपत टोल प्लाज़ा द्वारा अब टोल दरों को बढ़ा दिया गया है। छोटे और बड़े वाहनों के लिए अब बढ़ी हुई दरों को लागू कर दिया गया है। इस हाइवे से 40 हज़ार से ही ज्यादा वाहन रोजाना गुजरते हैं। इनमें ज़्यादातर कार और गुड्स कैरियर वाहन भी होते हैं। इस टोल प्लाज़ा को नेशनल हाइवे 44 पर बनाया गया है।

इस हाइवे से एक घंटे में करीब 1000 गाड़ियां और 500 से ज्यादा बस और कमर्शियल वाहन गुजरते हैं। वहीं अब छोटे वाहनों पर 5 रूपये और बड़े वाहनों पर 15 रूपये टैक्स को बढ़ा दिया गया है। बता दें कि पानीपत के 60 किमी के दायरे में 5 टोल प्लाज़ा भी बनाए गए हैं। इससे यात्रियों का सफर ही काफी महंगा हो चुका है।

कार, जीप और वेन के लिए पहले 35 रूपये टोल था जिसे अब 40 कर दिया गया है और स्थानीय लोगों के लिए ये 20 रूपये है। वहीं हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए पहले टोल 55 रूपये था जिससे अब 60 कर दिया गया है और स्थानीय लोगों के लिए ये टोल 30 रूपये है। बस, ट्रक और हेवी व्हीकल के लिए टोल 105 था जिसे बढ़ाकर 120 कर दिया गया है और स्थानीय लोगों के लिए ये टोल 60 है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ