पढ़िए आज कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं की सूची।।

Advertisement

6/recent/ticker-posts

पढ़िए आज कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं की सूची।।

1. प्रो. संपत सिंह- प्रो. संपत सिह 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं। 6 बार विधायक रह चुके हैं। प्रदेश के वित्त मंत्री और नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों पर आसीन रह चुके हैं। उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की है।



2. राधेश्याम शर्मा- राधेश्याम शर्मा बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। नारनौल हलके से विधायक रहे राधेश्याम शर्मा पूर्व में चौटाला सरकार के दौरान राजस्व राज्यमंत्री रहे हैं। शर्मा ने 2005 में नारनौल से निर्दलीय चुनाव लड़ा तथा जीत हासिल की थी।


3. प्रो. रामभगत शर्मा- नारनौंद से निर्दलीय विधायक रहे रामभगत शर्मा ने 2019 में बीजेपी ज्वाइन की थी। वो बीजेपी छोड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 


4.  हिम्मत सिंह- यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हिम्मत सिंह ने 2014 में अंबाला सिटी से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर 35 हजार वोट मिली थीं। वो 2019 में हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट में शामिल हुए थे। एचडीएफ छोड़कर उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की है।  


5. ललित अरोड़ा- ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे ललित अरोड़ा ने कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की है। ललित अरोड़ा मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र करनाल के प्रभावशाली नेता हैं। 


6. हिसार और आदमपुर से दर्जनभर पूर्व सरपंचों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की।

https://www.choptaplus.com/2022/08/51.html?m=1

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ