गांव हजीरा में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

Advertisement

6/recent/ticker-posts

गांव हजीरा में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

 


चौपटा। खंड के गांव हंजीरा में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हजीरा के करीब 45 वर्षीय करतार सिंह खेत में लगी पानी  की मोटर में करंट आने से हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर नाथूसरी चौपटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इतैफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। शाम को गमगीन माहौल में मृतक करतार सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार हंजीरा निवासी करीब 45 वर्षीय करतार सिंह पुत्र निक्कू राम  करीब 10 : 30 बजे अपने खेत में लगी पानी सप्लाई की मोटर चलाकर पानी सप्लाई कर रहा था तभी अचानक  करंट आने से करतार सिंह दूर जा गिरा। आनन फानन में  परिजनों ने सिरसा के अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। करतार सिंह खेती बाड़ी का कार्य करता था और उसके दो छोटे छोटे लड़के हैं। करतार सिंह की मौत की खबर मिलने पर गांव हजीरा में शोक की लहर दौड़ गई। शाम 5 बजे गमगीन माहौल में मृतक करतार सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
नाथूसरी चौपटा पुलिस थाना में कार्यरत जांच अधिकारी खुर्शीद आलम ने बताया कि गांव हंजीरा में एक व्यक्ति को करंट लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतक करतार सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और ईतैफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ