फ्लाइंग की लोकेशन बताने वाले 5 कंडक्टर सस्पेंड, 23 कर्मचारी चार्जशीट

Advertisement

6/recent/ticker-posts

फ्लाइंग की लोकेशन बताने वाले 5 कंडक्टर सस्पेंड, 23 कर्मचारी चार्जशीट

 

फ्लाइंग की लोकेशन बताने वाले 5 कंडक्टर सस्पेंड, 23 कर्मचारी चार्जशीट 

हरियाणा के सिरसा रोडवेज के जीएम ने फ्लाइंग की लोकेशन बताने वाले 5 कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। इसके अतिरिक्त 23 कर्मचारियों को अंडर रुल 4 बी के तहत चार्जशीट किया है। पिछले एक महीने से इन कर्मचारियों के ग्रुप पर नजर रखी जा रही थी। ये कर्मचारी रोडवेज के जीएम और झोटा फ्लाइंग की लोकेशन वाट्सएप में ग्रुपों में शेयर करके चीटिंग कर रहे थे।


सिरसा रोडवेज कर्मचारियों ने वाट्सएप पर कोविड-19 के नाम से ग्रुप बना रखा था। इसके पांच एडमिन थे। इन्होंने रोडवेज की फ्लाइंग की लोकेशन के लिए कोडवर्ड बना रखे थे कि फतेहाबाद का झोटा कहां है, सिरसा का झोटा इस रुट पर है। साथ ही झोटे का साइन भेजते थे। इतना ही नहीं डबवाली में फ्लाइंग रुट पर चेकिंग दस्ते के न होने पर कहते थे कि आज डबवाली का मौसम साफ है। ऐसे में जिस रूट पर फ्लाइंग नहीं होती थी तो मौसम साफ कोडवर्ड लिखते थे।


रोडवेज जीएम खूबी राम कौशल ने बताया कि पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि रोडवेज कर्मचारियों ने कोई ग्रुप बनाया हुआ है, जिसमें झोटा फ्लाइंग की लोकेशन शेयर की जाती है। इसलिए पांच कंडक्टर संजय, जशकिशन, सुरेंद्र, जीतन और विपिन को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 23 के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ