मौसम पूर्वानुमान -: मॉनसूनी हवाएं आगे बढ़ने लगीं, आज से गरज-चमक के साथ होगी बारिस

Advertisement

6/recent/ticker-posts

मौसम पूर्वानुमान -: मॉनसूनी हवाएं आगे बढ़ने लगीं, आज से गरज-चमक के साथ होगी बारिस



हरियाणा में 3 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम:मॉनसूनी हवाएं आगे बढ़ने लगीं; अगले 3 दिन गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिस

भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे हरियाणा में मॉनसून का आगमन किसी भी वक्त हो सकता है। बुधवार रात से ही मौसम करवट बदल लेगा। 3 जुलाई तक लगातार बारिश शुरू होने की संभावना है। अगले 3 दिन 2 जुलाई तक गरज और चमक के साथ मेघ बरसेंगे। कई जिलों में मंगलवार की रात से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया, जबकि अधिकांश जिलों में आज रात तक मौसम में परिवर्तन होने की पूरी संभावना बन गई है। पूरे राज्य में अगले 24 घंटे के अंदर मॉनसून का असर दिखाई देगा।

हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 22 जून के बाद से लगातार पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण मौसम खुश्क व गर्म रहा, जिससे दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान वातावरण में आद्रता की मात्रा भी अधिक दर्ज की गई।

साइक्लोनिक सरकुलेशन से हवाओं से बदलाव

राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हवाओं से बदलाव पश्चिमी से पूर्वी तक होने से वातावरण में नमी की अधिकता हो गई है। इससे मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। इसके चलते हरियाणा में 29 जून की रात को बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाने की भी पूरी संभावना बनी हुई है।

2 जुलाई तक तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 30 जून से 2 जुलाई के बीच हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।

कई जिलों में बूंदाबांदी और बादल छाए

हरियाणा के कई जिलों में मंगलवार की रात ही मौसम में बदलाव हुआ। रेवाड़ी में 30 मिनट तक तेज बारिश तो आसपास के जिलों में बूंदाबांदी हुई है। वहीं अंबाला और आसपास के क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। कई जिलों में मौसम के बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ