ढाणी बेरवाल में कुएं में दबे महेंद्र की नहीं बच पाई जान, 6 घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला कुएं से बाहर

Advertisement

6/recent/ticker-posts

ढाणी बेरवाल में कुएं में दबे महेंद्र की नहीं बच पाई जान, 6 घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला कुएं से बाहर

 


चौपटा प्लस न्यूज। हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा तहसील के गांव ढाणी बेरवाल में वीरवार को एक खेत पर कुए का कार्य करते हुए एक व्यक्ति दब गया। कुएं में दबे हुए महेंद्र सिंह के शव को 6 घंटे की मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला। । 


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरदार गढ़िया के गांव ढाणी बेरवाल में महेंद्र सिंह पुत्र चिमना राम मीणा उम्र करीब 55 वर्ष कुएं में इंटे निकालने का कार्य कर रहा था। अचानक मिट्टी देनी शुरू हो गई। करीब 35 फुट गहरे कुएं में 15 फीट मिट्टी महेंद्र सिंह के ऊपर गिर गई। सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर महेंद्र मीणा को निकालने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान उप खंड अधिकारी शकुंतला सूथार, तहसीलदार जय कोशिक,गोगामेडी थाना प्रभारी अजय कुमार, एएसआई दौलतराम भारी, गिरदावर रेवेन्यू इंस्पेक्टर विनोद गोदारा, पूर्व सरपंच प्रह्लाद बेरवाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों, जेसीबी मशीनों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात करीब  8 बजे महेंद्र सिंह के शव को कुएं से बाहर निकाल पाए। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हस्पताल में भिजवाया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ