नाथूसरी कलां के आयुष कासनियां बने यूथ नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम के कप्तान, टीम में सिरसा से खेलेंगे 8 खिलाड़ी

Advertisement

6/recent/ticker-posts

नाथूसरी कलां के आयुष कासनियां बने यूथ नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम के कप्तान, टीम में सिरसा से खेलेंगे 8 खिलाड़ी

चौपटा । चरखी दादरी में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक संपन्न हुई यूथ स्टेट चैंपिनशीप में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विकास क्लब नाथूसरी की टीम पहली बार स्टेट चैंपियन बनी । नाथूसरी ने सेमीफाइनल मैच में कुरुक्षेत्र साई को 3-1 से पराजित किया और रोमांचित फाइनल मुकाबले में चरखी दादरी को 3-0 से हराकर स्टेट चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम का चयन किया गया। जिसमें नाथुसरी कलां के आयुष कासनिया को  कप्तान बनाया गया। 

यह जानकारी देते हुए महासचीव  सूबे सिंह अटेला ने बताया कि  23वी यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम का लड़के व लड़किया वर्ग का फाइनल चयन शुक्रवार को चरखी दादरी के मकड़ाना में संपन हुआ इसमें उमेद राठौर सिरसा, विक्रम सिरसा, अविनाश पानीपत, मुकुल सिरसा ,नरेश सिरसा,मुकेश कैथल,अनिल दादरी,रविकांत सिरसा, विजेंद्र दादरी, परीक्षित कुरुक्षेत्र, पुनीत सिरसा,और कप्तान आयुष कासनियां सिरसा और टीम कोच संजय सिंह और मुकेश कासनियां को बनाया गया। महिला वर्ग में,पूजा जींद,प्रीति, जींद,अंजली जींद,मनजीत करनाल,स्मृति करनाल,काजल करनाल, रिंकू भिवानी, रिम्पी कुरुक्षेत्र, मेनावती फतेहाबाद,कल्पना सिरसा,सोनिया फतेहाबाद और कप्तान पूजा झज्जर को हरियाणा वॉलीबॉल टीम में चयनित किया गया और महिला टीम कोच वरिष्ठ कोच  मिया सिंह जींद और  राजेन्द्र सिंह भिवानी एव टीम मैनेजर बिलजोर सिंह को बनाया गया ।  
सूबे सिंह अटेला ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी 11 अप्रैल से उत्तराखंड के रुद्रपुर में  शुरू होने वाली यूथ नेशनल चैंपियनशिप में ,हरियाणा टीम से प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्ण चौटाला ने कहा कि सिनियर नैशनल और फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हरियाणा वॉलीबॉल टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है

सिरसा से खेल रहे हैं 8 खिलाड़ी :
रुद्रपुर उतराखंड में होने वाले यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में सिरसा जिले के 7 पुरुष वर्ग में और एक महिला वर्ग में 8 खिलाड़ी हरियाणा टीम में अपना 11 अप्रैल से प्रदर्शन दिखाएंगे।
फोटो। फाईल फोटो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ