नाथूसरी चौपटा अनाज मंडी में सरसों बिकी 6651 रुपए प्रति क्विंटल, जानिए देश की अन्य मंडियों के ताजा भाव

Advertisement

6/recent/ticker-posts

नाथूसरी चौपटा अनाज मंडी में सरसों बिकी 6651 रुपए प्रति क्विंटल, जानिए देश की अन्य मंडियों के ताजा भाव

 


Reporter Naresh Beniwal 9896737050

चौपटा। क्षेत्र में सरसों की कटाई और कटाई शुरू हो गई है सरसों की कटाई करने के बाद किसान मंडियों में सरसों बेचने के लिए आने शुरू हो गए हैं। इसी के तहत नाथूसरी चौपटा की अनाज मंडी में करीब 700 क्विंटल सरसों की आवक हुई जिसकी अधिकतम बोली 6651 रुपए लगाईं गई। जबकि सिरसा मंडी में सरसों की न्यूनतम बोली 5800 और अधिकतम बोली 6380 रही। समर्थन मूल्य से अधिक पर सरसों बिकने में किसान खुश नजर आए। बैनीवाल ट्रेडिंग कंपनी एंड इंटरप्राइजेज  के संचालक बंसी लाल बैनीवाल, रणबीर बैनीवाल सहित के सरपंच नंदलाल बैनीवाल, रायसिंह बांदर, साधु राम श्योराण, सुशील कुमार सहारण, कृष्ण सहारण इत्यादि किसानों ने कहा कि चौपटा क्षेत्र में अनाज मंडी विकसित होने से किसानों को काफी फायदा होगा। किसानों को फसल बेचने के लिए यातायात खर्च कम करना पड़ेगा। जिससे बचत ज्यादा हो जाएगी। देखिए देश की अन्य मंडियों में आज के सरसों के भाव



मंडी का नामराज्यसरसों का दाम (₹/क्विंटल)
नाथुसरी चौपटा      6651             

दिल्ली
दिल्ली6700
आगरा/शमशाबाद/दिगनेर नयीउत्तर प्रदेश7600 (+50)
कोटा सलोनी नयीराजस्थान7500 (+50)
अलवर सलोनी नयीराजस्थान7600 (+100)
जयपुरराजस्थान7150 (+125)
गोयल कोटाराजस्थान6800
गंगानगरराजस्थान6350 (-50)
भरतपुरराजस्थान6682 (+132)
कामवनराजस्थान6682 (+132)
बाराँराजस्थान6200-6350
खेरलीराजस्थान6600
टोंकराजस्थान7075 (+25)
गंगापुरराजस्थान6680 (+80)
केकड़ीराजस्थान6700
बीकानेरराजस्थान6300
गोलूवालाराजस्थान6000-6461 (41.76%)
रावतसरराजस्थान6651
कालांवालीहरियाणा6250
नरवानाहरियाणा6250
सिरसाहरियाणा5800 से 6380
मंडी आदमपुरहरियाणा6525-6622
ऐलनाबादहरियाणा6460
हिसारहरियाणा6400
बरवालाहरियाणा6450
जबलपुरमध्य प्रदेश6000
गंजबासौदामध्य प्रदेश6300
देवासमध्य प्रदेश6150
पोरसामध्य प्रदेश6500 (+50)
मुरैनामध्य प्रदेश6625 (+50)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ