डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की पैरोल

Advertisement

6/recent/ticker-posts

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की पैरोल


दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा (Dera sachha  sauda  main) के प्रमुख गुरमीत राम-रहीम (Gurmeet Ram Rahim Insha) को पैरोल पर जेल से रिहा किया जाएगा। गुरमीत हरियाणा की रोहतक की सुनारिया (Sunaria ) जेल में बंद है। डेरा सच्चा सौदा हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित है। इसका पंजाब व यूपी (Punjab & UP Election )  की सीटों पर प्रभाव है। गुरमीत राम रहीम की रिहाई के मद्देनजर सुनारिया जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिरसा डेरा के प्रमुख राम रहीम का 21 दिन की फर्लो (छुट्टी) का आवेदन हरियाणा जेल विभाग मंजूर कर चुका है। रोहतक (Rohtak )  के कमिश्नर के दस्तखत के बाद उसे जेल से बाहर लाया जाएगा।



राम रहीम को पैराेल मिलने की जानकारी सिरसा डेरा ( Dera sacha sauda Sirsa Haryana ) को भी मिल गई है। वहां मौजूद श्रद्धालु खुशियां मनाने लगे हैं। वहां से एक काफिला भी राम रहीम को लेने के लिए रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना किया गया है। राम रहीम दो साध्वियों के रेप और दो हत्याओं के आरोप में सुनारियां जेल में सजा काट रहा है।

राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप मामले में अगस्त 2017 में सजा सुनाई थी। बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड व रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हुई। जेल नियमों के तहत कोई भी कैदी पेरोल या फरलो ले सकता है। इसका निर्णय सरकार व जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था या दूसरी आपत्तियों को देखकर लेना होता है। पिछले दिनों रामरहीम ने जेल प्रशासन से 21 दिन की फरलो मांगी थी। जेल प्रशासन ने सरकार के पास अर्जी भेजी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को रामरहीम को फरलो की हरी झंडी मिल गई।

एक साल में पांच बार जेल से बाहर आया राम रहीम

  • 12 मई 2021: राम रहीम ने ब्लड प्रेशर व बेचैनी की शिकायत की। इसके चलते उसे पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
  • 17 मई 2021 : राम रहीम को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
  • 3 जून 2021: राम रहीम ने पेट में दर्द की शिकायत की, इसके चलते पीजीआई में लाया गया।
  • 8 जून 2021 : राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। तर्क दिया गया कि राम रहीम के स्वास्थ्य संबंधी टेस्ट पीजीआई रोहतक में नहीं हो सके थे। ऐसे में उसे गुरुग्राम ले जाना पड़ा।
  • 09 अगस्त 2021 : दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया।

हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दो दिन पहले बयान दिया था कि पैरोल लेना हर कैदी का अधिकार है। इसके बाद राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिल गई। उसे आज सुबह ही रोहतक के सुनारिया जेल से निकाला है। पैरोल के दौरान एक कड़ी शर्त यह रखी गई कि वह 21 के 21 दिन पुलिस की निगरानी में रहेगा। उसका अधिकांश समय डेरे में ही व्यतीत होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ