हिसार ।। सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत. 8 महिलाएं घायल...

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हिसार ।। सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत. 8 महिलाएं घायल...



 हिसार जिले में सोमवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 महिलाएं घायल हुई हैं। हादसा ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुआ है। 2 महिलाएं ट्रैक्टर के नीचे दब गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कंवारी गांव से सुल्तानपुर रोड पर साइड की सफाई का काम चल रहा था। यह कार्य मनरेगा के मजदूरों द्वारा किया जा रहा था। दोपहर को कुछ मजदूर रोड साइड बैठकर खाना खा रहे थे। तभी ईंटों से भरी ट्रॉली लेकर वहां से गुजर रहा एक ट्रैक्टर दूसरे वाहन को साइड देने के चक्कर में पलट गया।

जिस साइड ज्यादा वजन होने से ट्रॉली पलटी, उसी साइड मजदूर बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक ट्रॉली पलटने से महिलाओं को संभलने का मौका नहीं मिला और वे उसके नीचे दब गईं। हादसे में सुल्तानपुर गांव की महिला गुड्डी और निर्मला की मौत हुई है। दोनों की उम्र करीबन 45 साल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। अन्य घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर कंवारी गांव स्थित ईंट भट्ठे का बताया जा रहा है जो हांसी ईंट सप्लाई करने के लिए जा रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ