सरकार का बड़ा फैसला : हरियाणा में अब नहीं बनेंगे आय प्रमाण पत्र, Family ID से ही ली जाएगी जानकारी

Advertisement

6/recent/ticker-posts

सरकार का बड़ा फैसला : हरियाणा में अब नहीं बनेंगे आय प्रमाण पत्र, Family ID से ही ली जाएगी जानकारी

 सरकार का बड़ा फैसला : हरियाणा में अब नहीं बनेंगे आय प्रमाण पत्र, Family ID से ही ली जाएगी जानकारी



आय प्रमाण पत्र बनवाने में गड़बड़ी और कई प्रकार की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है साथ ही अब इसके स्थान पर परिवार पहचान पत्र में वेरिफिकेशन के बाद पुष्ट हुई जानकारी ही आय प्रमाण पत्र का काम करेगी।*


हरियाणा सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार प्रदेश में अब अलग से आय प्रमाण पत्र ( income certificate ) नहीं बनाए जाएंगे। आय प्रमाण पत्र बनवाने में गड़बड़ी और कई प्रकार की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है साथ ही अब इसके स्थान पर परिवार पहचान पत्र ( family identity card ) में वेरिफिकेशन के बाद पुष्ट हुई जानकारी ही आय प्रमाण पत्र का काम करेगी।*


 यहां पर बता दें कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र को अनिवार्य कर दिया है।*


 परिवार पहचान पत्र प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना : मुख्यमंत्री


 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए परिवार पहचान पत्र जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं क्रियान्वित की हैं ताकि सही और पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा मिल सके। मुख्यमंत्री समर्पण पोर्टल के तहत जुड़े वॉलंटियर से सीधा संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समर्पण पोर्टल पर अब तक प्रदेश के 1485 लोगों ने स्वैच्छा से कार्य करने के लिए पंजीकरण किया है। पोर्टल में 1312 पुरुष एवं 173 महिलाएं स्वैच्छा से कार्य करने के लिए आगे आए हैं। इन वॉलंटियर्स की शिक्षा, वृक्ष मित्र, पर्यावरण, खेल, महिला एवं बाल विकास जैसे क्षेत्रों में उनकी रूचि अनुसार सेवाएं ली जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ