ग्रुप अनुदेशक सतपाल सिंह की सेवानिवृत्ति पर आईटीआई नाथुसरी चौपटा में कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

6/recent/ticker-posts

ग्रुप अनुदेशक सतपाल सिंह की सेवानिवृत्ति पर आईटीआई नाथुसरी चौपटा में कार्यक्रम का आयोजन


Naresh Beniwal Chopta Plus 9896737050

चौपटा।  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान  नाथूसरी चौपटा से ग्रुप अनुदेशक सतपाल सिंह की सेवानिवृत्ति पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सतपाल सिंह ने सेवानिवृत्ति पर आईटीआई में वाटर कूलर भेंट किया। सतपाल सिंह के सेवानिवृत्ति पर आईटीआई के प्राचार्य राजकुमार, पूर्व प्राचार्य पाला राम कासनिया, पूर्व प्राचार्य बृजपाल बैनीवाल व  स्टाफ सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इन्होंने कहा कि सतपाल सिंह के राजकीय सेवा को विभाग हमेशा याद रखेगा। क्योंकि इन्होंने लगन ईमानदारी के साथ विद्यार्थियों व स्टॉफ सदस्यों के साथ कार्य किया। इन्होंने बताया कि 27 वर्ष 6 माह की राजकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए हैं।  सतपाल सिंह ने सर्वप्रथम सैनिक बोर्ड कार्यालय में भी अपनी सेवाएं प्रदान की उस उपरांत वर्ष 1994 में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्टेनो ट्रेड पर अनुदेशक नियुक्त हुए। इस अवसर पर चोपटा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पूर्व प्राचार्य पालाराम कासनियां, पूर्व प्राचार्य बृजपाल बैनीवाल। इस अवसर पर चोपटा आईटीआई के प्राचार्य राजकुमार, पूर्व प्राचार्य पाला राम कासनिया, पूर्व प्राचार्य बृजपाल बैनीवाल, ग्रुप अनुदेशक प्रेम कुमार, भूप सिंह शर्मा, नथुराम अधीक्षक, वीरेंद्र श्योराण, प्रहलाद सिंह, सहायक सुरेंद्र शर्मा, बंसीलाल सहित सभी स्टाफ सदस्य गण मौजूद रहे।


फोटो। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ