हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार: दो नए मंत्रियों ने ली शपथ

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार: दो नए मंत्रियों ने ली शपथ


चंडीगढ़: दो साल बाद हरियाणा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार को हुआ। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कमल गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली। जननायक जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने हिंदी में शपथ ली। इसी के साथ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण के बाद देवेंद्र सिंह बबली और कमल गुप्ता ने सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का अभिवादन किया।

नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही अन्य मंत्रियों के विभागों में थोड़ा-बहुत फेरबदल होगा। भाजपा कोटे के मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे। भाजपा कोटे से बनने वाले कैबिनेट मंत्री को बड़ा विभाग मिल सकता है। जजपा कोटे से बनने वाले मंत्री को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विभागों में से ही एक-दो विभाग दिए जाने की चर्चाएं हैं।.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ