हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने ऐलनाबाद में किया चुनाव प्रचार || सुधा भारद्वाज ने कहा जो महिलाओं को सम्मान न दे सकें, उन्हें वोट मांगने का हक नहीं:

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने ऐलनाबाद में किया चुनाव प्रचार || सुधा भारद्वाज ने कहा जो महिलाओं को सम्मान न दे सकें, उन्हें वोट मांगने का हक नहीं:

 


महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐलनाबाद में किया चुनाव प्रचार
भाजपा में शामिल होकर कांडा बंधु भी गंगा नहाए

सिरसा। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने ऐलनाबाद के चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जो लोग महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकते उन्हें वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। सुधा भारद्वाज ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव उम्मेदपुरा, ढाणी लख जी, कासी का बांस, बेहरवाला में कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा का पुराना क्षेत्र रहा है। जहां इनके परिवार ने लोगों की दुख तकलीफ को समझकर उसका समाधान करने का प्रयास किया है। सुधा भारद्वाज ने कहा कि कुमारी सैलजा के प्रयासों से ही पवन बैनीवाल का चुनाव प्रचार अभियान तेजी पकड़ रहा है।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आज जिसके लिए वोट मांग रहे हैं कुछ साल पहले तक उन्हीं के भाई के खिलाफ सडक़ों पर प्रदर्शन करते थे। क्या भाजपा में शामिल होने के बाद कांडा बंधु गंगा नहा लिए हैं। सुधा भारद्वाज ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद कांडा बंधुओं के खिलाफ चल रहे केस भी बंद हो सकते हैं।

इस चुनाव में कांडा बंधुओं ने भाजपा के साथ यही सौदा किया है।
ऐलनाबाद में की जा रही घोषणाओं पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बरौदा उपचुनाव में भी लंबी चौड़ी घोषणाएं की थी, जिन्हें चुनाव के बाद भुला दिया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनके मंत्री बताएं कि बरौदा में उपचुनाव हारने के बाद कितनी बार वहां गए। ऐसे ही ऐलनाबाद में चुनाव को देखकर आए दिन घोषणाएं की जा रही हैं। यहां भी कांग्रेस जीतेगी और भाजपा बरौदा की तरह और ऐलनाबाद को फिर से भाजपा भूल जाएगी।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि भाजपा को आज ही ऐलनाबाद में सेम की समस्या क्यों याद आई है। सात साल तक भाजपा कहां थी। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी लगातार आगे बढ़ रहे हैं। बरौदा की तरह यहां के लोग भी समझ गए हैं कि कांग्रेस पार्टी ही ऐलनाबाद के लोगों को मजबूत और उनकी आवाज उठाने वाले विधायक दे सकती है। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश महासचिव पवन कुमारी, पंचकूला जिला उपाध्यक्ष मनीषा चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिल्पा वर्मा, रानियां ब्लाक अध्यक्ष सुनीता पबरेजा, सिरसा जिला उपाध्यक्ष राखी मोर्या समेत कई महिला नेत्रियों ने पवन बैनीवाल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ