ब्रेकिंग न्यूज।। दयानंद स्कूल संचालक रविन्द्र गोदारा आत्महत्या मामला... दो आरोपी और गिरफ्तार

Advertisement

6/recent/ticker-posts

ब्रेकिंग न्यूज।। दयानंद स्कूल संचालक रविन्द्र गोदारा आत्महत्या मामला... दो आरोपी और गिरफ्तार

 

सिरसा जिला के गांव नाथूसरी चौपटा में दयानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय के संचालक रविन्द्र गोदारा निवासी चुली कलां के आत्महत्या मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रेम कासनियां और राजबीर भाम्भू को भिरानी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने की खबर आ रही है। 

▪️ मामले में मुख्य आरोपी यूट्यूब चैनल के संचालक हनुमान पुनियांं को भिरानी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पिछे भेज दिया था।

▪️हालांकि प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद दोनों अभियुक्त प्रेम कासनियां और राजबीर भाम्भू को भिरानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, मामले में नामजद अभियुक्त यश भाम्भू व एक निजी स्कूल के संचालक अभी भी फरार चल रहे है।


▪️ 

▪️ बता दे कि सिरसा जिला स्थित गांव नाथूसरी चौपटा में दयानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय के संचालक रविन्द्र गोदारा निवासी चुली कलां ने 7 अगस्त को नहर में कुद कर आत्महत्या की थी, सिद्धमुख वितरिका नहर में भिरानी हैड के पास मृतक का शव मिला था।

▪️ आत्महत्या करने से पूर्व मृतक रविन्द्र गोदारा ने अपनी कार दो पेज का सुसाइड नोट लिख कर छोड़ा था और साथ ही सोशल मिडिया पर एक विडियो अपलोड कर हनुमान पूनियां, प्रेम कासनिया, राजवीर भाम्भू , यश भाम्भू व एक निजी स्कूल के संचालक व अन्य के खिलाफ रुपए मांगने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया था।

▪️ इसके बाद मृतक के भाई ने आरोपियो के खिलाफ भिरानी पुलिस थाना में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था।

✍️ रविन्द्र गोदारा आत्महत्या मामले फरार चल रहे नामजद अभियुक्त यस भाम्भू और एक स्कूल संचालक समेत अन्य आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भिरानी पुलिस हरियाणा में दे रही है दबीश।

सूत्रों के अनुसार खबर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ