भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ गांव-गांव जाकर मांगेंगे वोट ।। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा के साथ आठ गांवों में करेंगे सभाएं।

Advertisement

6/recent/ticker-posts

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ गांव-गांव जाकर मांगेंगे वोट ।। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा के साथ आठ गांवों में करेंगे सभाएं।





सिरसा| कागदाना जनसभा की सफलता के ठीक एक सप्ताह बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ एक बार फिर सोमवार को भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा के लिए वोट मांगने ऐलनाबाद के चुनावी मैदान में उतरेंगे। सोमवार को सुबह से शाम तक ऐलनाबाद विधानसभा के आठ गांवों में जनता के बीच रहेंगे और क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को सामने रखकर गोबिंद कांडा को जिताने की अपील करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष की सभाओं को लेकर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इन सभाओं को सफल बनाने के लिए गांव के स्थानीय लोगों से पार्टी कार्यकर्ता संपर्क करने में जुट गए हैं। जिन में प्रदेश अध्यक्ष की सभाएं रखी गई हैं, उनमें क्षेत्र के जमाल, लुदेसर, रूपाणा जैसे बड़े गांव भी शामिल हैं।
 
ओमप्रकाश धनखड़ सुबह सबसे पहले सुबह 10 बजे रूपाणा खुर्द गांव में पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की जनसभा से भाजपा सीधे-सीधे इनेलो और कांग्रेसी वोटों पर सेंध लगाना चाहती है। कागदाना जनसभा की सफलता के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद भी है कि प्रदेश अध्यक्ष की सभा से भाजपा इसमें सफल भी होगी।

इसके बाद 11 बजे ओपी धनखड़ लुदेसर गांव में सभा करेंगे। यह भी बड़ा गांव हैं। फिर 12 बजे गांव निरबान, 1 बजे रूपावास, 2 बजे गुडिया खेड़ा, 3 बजे ढुकड़ा व 4 बजे बरासरी में सभाएं होंगी। सभाओं के सिलसिले में दिन की अंतिम सभा  विधानसभा के एक और बडे़ गांव जमाल में शाम 5 बजे होगी।

सभी सभाओं के दौरान गठबंधन के प्रत्याशी गोबिंद कांडा उनके साथ रहेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि प्रदेश अध्यक्ष की ये सभाएं विरोधी प्रत्याशियों के टेंट में छेद करने का काम करेंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ पूर्व में पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बड़े किसान नेता भी रह चुके हैं, इसलिए वे लगभग अपनी हर सभा में किसान हित की भी बात करना नहीं भूलते। माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाली सभाओं में भी धनखड़ क्षेत्र में हुए लगभग 700 करोड़ के विकास कार्यों को रखने के साथ-साथ कृषि की वह नीतियां भी गिनाएंगे, जिनसे लगातार किसानों को फायदा हो रहा है।

ओम प्रकाश धनखड़ की इन सभाओं के बाद अगले एक-दो दिन में ऐलनाबाद चुनाव में खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भी चुनाव प्रचार के लिए उतरने की संभावना है।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी का कहना है कि भाजपा का चुनाव जिस तेजी से उठा है, उसे बरकरार रखने के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी सुभाष बराला दिन-रात एक किए हुए हैं। बराला की रणनीति काम कर गई तो ऐलनाबाद में इस बार कमल खिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ