भला हो चौधरी साहब का जो बुढापा पैंशन जैसी स्कीम चलाकर वृद्वों को सम्मान दिलवाया, पैतालिसा क्षेत्र के गांवों में पूर्व उप प्रधानमन्त्री स्व.ताऊ देवी लाल के सम्मान में जींद में होने वाली रैली में की चर्चाएं जोरों पर

Advertisement

6/recent/ticker-posts

भला हो चौधरी साहब का जो बुढापा पैंशन जैसी स्कीम चलाकर वृद्वों को सम्मान दिलवाया, पैतालिसा क्षेत्र के गांवों में पूर्व उप प्रधानमन्त्री स्व.ताऊ देवी लाल के सम्मान में जींद में होने वाली रैली में की चर्चाएं जोरों पर

 


नरेश बैनीवाल, 9896737050

चौपटा प्लस---पूर्व उप प्रधानमन्त्री स्व.ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर जींद में 25 सितंबर को  होने वाली सम्मान दिवस रैली का प्रचार इनैलो नेताओं द्वारा करने के कारण पैंतालिसा क्षेत्र में चोपालों में ग्रामीण ताऊ देवीलाल के किस्से सुनाने लगते हैं। चौपालों पर लोगों की भीड़ में चाहे कोई किसी पार्टी को समर्थक हो या इनैलो विरोधी लेकिन चौधरी देवीलाल को बड़े अदब से याद करता है। 

ग्रामीणों का कहना है कि आजकाल के नेता और चौधरी देवीलाल में तो रात दिन गा फरक है।  सम्मान दिवस रैली में बुजर्ग खुद जाने में असमर्थ होने के बावजूद घर के किसी सदस्य को भेजना चाहते हैं। कोई उन्हें बुजर्गो व गरीबों का मसीहा कहता है तो कोई उन्हें देश का सबसे बड़ा किसान हितेषी कहता है। पैंतालिसा क्षेत्र से देवीलाल का विशेष लगाव रहा है  उन्हे घर  घर में  पूरे  सम्मान के  साथ याद किया जाता है।

राजस्थान की सीमा से सटे पैतालिसा क्षेत्र के गांवों में जननायक चौधरी देवी लाल के सम्मान में होने वाली रैली में की चर्चाएं जोरो पर है। रैली का न्यौता देकर नेताओं के जाने के बाद गांव वासी ताऊ की चर्चा में मशगुल हो जाते हैं।  
बुर्जुग राम सिंह  का कहना है कि चौधरी साब जिस्सा माणस तो पैदा होणगा ही कोनी। आजकाल के नेता और चौधरी देवीलाल में तो रात दिन गा फरक है।  इनका कहना है कि वे राजनीतिक तौर पर नहीं बल्कि चौधरी साब को सम्मान देने के लिए स्ंवय तो नहीं तो घर के किसी सदस्य को रैली में जरूर भैजेगें। क्योंकि इस उम्र में यात्रा पार कोनी पडै़। अमर सिंह का कहना है कि भला हो चौधरी साब का जो बुढापा पैंशन जैसी स्कीम चलाकर वृद्वों को सम्मान दिलवाया इब बहू बेटा सब चाव करै है। कृष्ण कुमार बैनीवाल का कहना है कि चौधरी साब ने किसानों और गरीबों के लिए खूब काम किए। ईब आलै नेता तो किं कोनी करै। 

महेंद्र सिंह ने हुक्के  का कस लेते हुए कहा कि ताऊ देवीलाल ने जो काम गरीब, मजदूर, बेसहारा के लिए किया वह काम कोई नेता नही कर सकता। बुढापा पैंशन, कर्जा माफी, बेरोजगारों के लिए इन्ट्रव्यू में जाने वालों का किराया माफ व अन्य कई प्रकार के काम ताऊ की ही देन है। 

युवा सीताराम व इन्द्रपाल का कहना है कि बिजली पानी और मंहगाई के लिए कांग्रेस व भाजपा दोनों को दोषी है। पहले अकेले काग्रेस को दोषी माना जाता था इब तो भाजपा सरकार ने उसे भला कहलवा दिया है।  इनका कहना है कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई कम होने का नाम ही ले रही है। इनका कहना है कि खेतो में काम समय तो आ गया  है फिर भी  ताऊ की सम्मान दिवस रैली में जरूर जाएंगें।  चौपालों में लोग देवीलाल को किसान गरीब हितैषी व पूर्व मुख्यमन्त्री बन्शीलाल को विकास पुरूष के रूप में याद करतें हैं।









फोटो।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ