बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों पर भांजी लाठियां, कई किसानों के सिर फूटे और खून बहा, लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने कई जिलों में हाईवे और टोल जाम कर दिए

Advertisement

6/recent/ticker-posts

बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों पर भांजी लाठियां, कई किसानों के सिर फूटे और खून बहा, लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने कई जिलों में हाईवे और टोल जाम कर दिए

 


हरियाणा में भाजपा नेताओं को मीटिंग में जाने से रोकने की कोशिश कर रहे किसानों पर शनिवार को लाठीचार्ज किया गया है। करनाल में घरौंडा के पास बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों पर लाठियां भांजी। क्योंकि किसानों ने भाजपा नेताओं को रोकने की योजना बनाते हुए टोल की दो-दो क्रॉसिंग छोड़कर बाकी को बंद कर दिया था।  लाठीचार्ज में कई किसानों के सिर फूटे और खून बहा।  उधर लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, रोहतक, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में हाईवे और टोल जाम कर दिए हैं। बता दें कि शनिवार को करनाल शहर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक थी। इस कारण करनाल पुलिस और प्रशासन ने शहर में एंट्री के सभी प्वॉइंट बंद कर रखे हैं। इसलिए किसान मीटिंग और भाजपा नेताओं का विरोध करने के लिए शहर के अंदर नहीं घुस पाए। किसानों ने शहर में कूच करना चाहा, लेकिन पुलिस ने उन्हें घुसने ही नहीं दिया। इसके बाद किसानों ने नेताओं को वहीं टोल पर रोकने की तैयारी कर ली। इस दौरान किसानों को रोकते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। करनाल के डीसी निशांत यादव ने बताया कि किसानों ने सुबह एक बार करनाल की तरफ बढ़ना चाहा था। उन्होंने कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे को भी जाम कर दिया था। किसानों से बात करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस के अधिकारी गए थे, क्योंकि लोगों को हाईवे जाम होने से परेशानी हो रही थी। किसानों को आराम से प्रदर्शन करना चाहिए था।  जब किसान नहीं माने तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग किया।  किसानों से अपील है कि वे आराम से बैठकर विरोध करें। हाईवे पर यातायात में बाधा डालने वालों को सहन नहीं किया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ