Big breaking, अब बंडारू दत्तात्रेय होंगे हरियाणा के राज्यपाल।

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Big breaking, अब बंडारू दत्तात्रेय होंगे हरियाणा के राज्यपाल।

 



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  ने आठ प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को भी बदल दिया गया है। उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि हरियाणा के राज्यपाल अब बंडारू दत्तात्रेय होंगे। बंडारू दत्तात्रेय फिलहाल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं। बंडारू दत्तात्रेय आंध्रप्रदेश के सिकंदराबाद से लोकसभा सदस्य रहे हैं। वे युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। आपातकाल के समय जेल में भी रहे। वाजपेयी सरकार में वह शहरी विकास मंत्री रहे, जबकि मोदी सरकार में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रह चुके हैं। बंडारू दत्तात्रेय भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ