13.70 लाख की रिश्वत लेते हुए सेनेटरी इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

6/recent/ticker-posts

13.70 लाख की रिश्वत लेते हुए सेनेटरी इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

 





रोहतक विजिलेंस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर को 13:70 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दरअसल ये मामला पानीपत नगर निगम में रिश्वतखोरी का है। शिकायत के बाद रोहतक विजिलेंस ने पानीपत नगर निगम में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर को  रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस मामले की जांच कर रही है।

रोहतक विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण हुड्‌डा प्राइवेट इंटरप्राइजेज के पास पानीपत में सफाई को ठेका है। इसमें सफाई कंपनी JBM भी शामिल है। कोरोना काल में उन्हें काम की पेमेंट नहीं की गई, लेकिन काम चलता रहा। जिस कारण पेमेंट बढ़ती गई। अब पानीपत नगर निगम पर सफाई का करीब 1.37 करोड़ रुपए बकाया हो चुका है। आरोप है कि इस पेमेंट के भुगतान के लिए पानीपत नगर निगम में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने लाखों रुपए की रिश्वत मांगी।

13.70 लाख रुपए में सौदा हो गया। इस दौरान कंपनी के मालिक कृष्ण हुड्‌डा ने मामले की शिकायत रोहतक विजिलेंस से कर दी। सोमवार को रोहतक विजिलेंस ने सेनेटरी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पानीपत नगर निगम और पुलिस अधिकारी बोलने से बचते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ