राजस्थान के भरतपुर में दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की गोली मार कर हत्या, घटना का सीसीटीवी फुटेज वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

6/recent/ticker-posts

राजस्थान के भरतपुर में दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की गोली मार कर हत्या, घटना का सीसीटीवी फुटेज वीडियो हुआ वायरल

 


राजस्थान के भरतपुर में शुक्रवार को दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त डॉ. सुदीप गुप्ता और उसकी पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता कार से कहीं जा रहे थे। इस दौरान बाइक से आए 2 युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल दोनों का शव अस्पताल में रखा गया है। हमलावरों का कुछ पता नहीं लग सका है। जानकारी के मुताबिक, वारदात के वक्त डॉ सुदीप पत्नी सीमा के साथ श्री राधा चौराहे की ओर जा रहे थे। इस दौरान नीम दा गेट के पास दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। दोनों पति-पत्नी कोगोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। फिलहाल पुलिस ने हत्या के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

हत्या का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
डॉक्टर दंपती की हत्या का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक डॉक्टर दंपती की गाड़ी के आगे बाइक लगा देते है। दोनों बाइक से उतरकर गाड़ी के पास जाकर पिस्तौल निकाल लेते हैं। इस दौरान वे डॉक्टर को कुछ बोलते हुए दिखाई दे रहे है। इसके बाद डॉक्टर और उसकी पत्नी को गोली मार देते है। इसके बाद बाइक पर बैठकर दोनों अपराधी पिस्तौल को लहराते हुए फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान में जुट गई हैं।



दो साल पहले डॉक्टर की पत्नी व मां ने प्रेमिका को जलाया था
डॉ. सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा भरतपुर शहर में रहते थे। डॉक्टर दंपती ने भरतपुर की सूर्या सिटी जैसी पॉश कॉलोनी में एक विला खरीदा था। इस विला में डॉक्टर सुदीप अपनी कथित प्रेमिका दीपा गुर्जर को रखने लगा। बताया जा रहा है कि दीपा डॉ. सुदीप की क्लिनिक में रिसेप्शनिस्ट थी।

डॉ. सुदीप ने पत्नी डॉ. सीमा को बताया कि उन्होंने एक महिला बैंक मैनेजर को विला किराए पर दे दिया है। मृतका दीपा इस विला में 1 नंवबर 2019 को पार्लर खोलने वाली थी। तब निमंत्रण कार्ड में डॉ. सुदीप का नाम छपा देखकर उनकी पत्नी डॉ. सीमा को अवैध संबंधों का पता चल गया।


इसके बाद सुदीप की पत्नी सीमा ने दीपा को सबक सिखाने की ठान ली। वह अपनी सास के साथ विला पहुंची। वहां डॉक्टर सीमा और दीपा के बीच हाथापाई हुई। सीमा ने दीपा और उसके बेटे शौर्य को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद स्प्रिट छिड़ककर आग लगा दी। इससे दीपा और उसके बेटे की मौत हो गई। तब कोतवाली थाना पुलिस ने डॉ. सुदीप और डॉ. सीमा को हत्या के मुकदमे में गिरफ्तार किया था।

 जांच में सामने आया हैं कि डॉक्टर सुदीप गुप्ता को कुछ दिनों पहले से अस्पताल नाम करने की धमकी दी जा रही थी। प्रेमिका की हत्या में डॉक्टर की अहम भूमिका नहीं थी। डॉक्टर की पत्नी और मां ने ही मिलकर विला को आग लगा दी थी। इसके बाद दीपा और उसके बेटे शौर्य की जल कर मौत हो गई थी। पुलिस ने डॉक्टर दंपती को गिरफ्तार भी कर लिया था।



जमानत से बाहर आने के बाद से ही डॉक्टर को धमकी मिल रही थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर को कुछ दिनों से अस्पताल नाम करने की धमकी मिल रही थी। उसका भरतपुर में ही श्रीराम अस्पताल है। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें कुछ रुपए भी दिए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ