हरियाणा में 7 जून तक बढ़ा लाकडाउन, आड-ईवन फार्मूले पर अब दुकानों का समय 9 AM to 3 PM

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हरियाणा में 7 जून तक बढ़ा लाकडाउन, आड-ईवन फार्मूले पर अब दुकानों का समय 9 AM to 3 PM

  




 हरियाणा सरकार ने एक बार फिर लाकडाउन बढ़ा दिया है। राज्य में अब 7 जून तक लाकडाउन रहेगा। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल दुकानें अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल सकती हैं। दुकानदारों को आड-ईवन फार्मूले पर खोला जाएगा। 15 जून तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। 

बता दें, राज्य में 3 मई को लाकडाउन की घोषणा की गई थी। इसके बाद हर सप्ताह लाकडाउन में बढ़ोतरी की गई। हालांकि इस दौरान राज्य सरकार द्वारा लोगों को प्रतिबंधों पर से छूट भी दी गई। अब गली मोहल्लों की दुकानें पूरे दिन खुल रही हैं। वहीं, बाजारों में आड-ईवन आधार पर सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक दुकानें खोलने का समय तय था, जिसे अब बदलकर सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है।

पिछली गाइडलाइन के मुताबिक सम संख्या (दो से विभाजित होने वाली) की तिथि के दिन सम नंबर की दुकानें और विषम संख्या (दो से विभाजित नहीं होने वाली) की तिथि के दिन विषम नंबर वाली दुकानें खुलेंगी। शापिंग माल खोलने की अभी मंजूरी नहीं दी गई है। लाकडाउन में हालांकि कुछ ढील दी गई है, लेकिन लोगों व दुकानदारों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। मास्क पहनना, सेनिटाइज करना आदि अनिवार्य है। शारीरिक दूरी के पालन का भी विशेष ध्यान रखना होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ