जिला पार्षद हरपाल कासनियां बने हरियाणा वॉलीबाल एसोशियसन के उप प्रधान

Advertisement

6/recent/ticker-posts

जिला पार्षद हरपाल कासनियां बने हरियाणा वॉलीबाल एसोशियसन के उप प्रधान

 हरपाल कासनियां बने हरियाणा वॉलीबाल एसोशियसन के उप प्रधान 

वॉलीबॉल एसोसिएशन हरियाणा की कार्यकारिणी घोषित, सिरसा को मिली अहम भागीदारी

 


पार्षदजिला, नाथुसरी चोप टा हरपाल कासनियां को उप प्रधान वॉलीबॉल एसोशियसन हरियाणा जिम्मेवारी मिली है, जिले के खेल प्रेमियों ने जताया आभार

सिरसा, 26 अप्रैल। वॉलीबॉल एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान कर्ण चौटाला व सचिव सुबे सिंह द्वारा राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिला सिरसा को वॉलीबॉल एसोसिएशन हरियाणा में अच्छी भागीदारी मिली है। इन नियुक्तियों से जिले के खिलाडिय़ों व खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। इन नियुक्ति पर राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कासनियां ने कहा कि जिला सिरसा के वॉलीबॉल खिलाडिय़ों को इससे काफीलाभ होगा। जिले में वॉलीबॉल खेल के प्रति जबर्दस्त रुझान है, छुपी हुई प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलेगा। राज्य प्रधान कर्ण चौटाला ने आश्वासन दिया कि वॉलीबॉल खेल को हरियाणा के गांव-गांव तक बढ़ाया जाएगा। जिला स्तर पर एसोसिएशन खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करेंगी और हरियाणा से राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को उभारने में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में सर्वसम्मति से चौधरी अभय सिंह चौटाला को वॉलीबाल एसोसिएशन हरियाणा का मुख्य संरक्षक चुना गया।

राज्य कार्यकारिणी में भूपेन्द्र लाठर को वरिष्ठ उपप्रधान, दलेल सिंह, संदीप, रणदीप सिंह संधू को उपप्रधान, दलबीर सिंह संधू को कोषाध्यक्ष, हनुमान सिंह यादव, राज सिंह व जगदीश चन्द्र को सहसचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मोहिन्द्र सिंह, बबलू, भूप राम, रमेश कुमार, अनूप सिंह, संदीप, नरेश, देवेन्द्र फोगाट, नरेन्द्र व बलराज सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जगपाल सिंह को चयन समिति का चेयरमैन, देवेन्द्र दहिया को प्रैस एवं पब्लिसिटी प्रभारी, सहीराम को ऑडिटर की जिम्मेवारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले राज्य वॉलीबॉल संघ के प्रधान पूर्व विधानसभा स्पीकर गोपीचन्द गहलोत थे लेकिन पिछले काफी समय से खेल गतिविधियां न होने के चलते हरियाणा के जिलों से नई राज्य कार्यकारिणी का गठन करने की मांग की जा रही थी। प्रदेश में वॉलीबाल को बढ़ावा देने के लिए अब एसोसिएशन द्वारा नए सिरे से प्रयास शुरू किए गए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ