कुम्हारिया निवासी भूप सिंह जांगड़ा ने बेटे की शादी में लिया शगुन का एक रुपया व नारियल। बिना दहेज की शादी की चर्चा चारों ओर...

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कुम्हारिया निवासी भूप सिंह जांगड़ा ने बेटे की शादी में लिया शगुन का एक रुपया व नारियल। बिना दहेज की शादी की चर्चा चारों ओर...

 Chopta Plus Naresh Beniwal 9896737050

कुम्हारिया निवासी भूप सिंह जांगड़ा ने बेटे की शादी में लिया शगुन का एक रुपया व नारियल। बिना दहेज की शादी की चर्चा चारों ओर...
राजस्थान की सीमा से सटे पैंतालिसा क्षेत्र के गांव कुम्हारिया के ग्रामीणों द्वारा सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की एक मुहिम चलाई हुई है। इसी के तहत गांव कुम्हरियां निवासी भूप सिंह जागड़ा ने बेटे की शादी में दहेज नहीं लिया है। भूप सिंह के छोटे बेटे नरेंद्र कुमार की  शादी राजस्थान के नोहर निवासी मनोहर लाल की बेटी खुशबू के साथ हुई। उन्होंने सुसराल पक्ष द्वारा थाली में रखी एक लाख रुपये की नगदी वापस कर दी। उनसे एक रुपये व नारियल ही लिया। रिटायर्ड सहायक डीडीपीओ भूप सिंह इससे पहले भी अपने बड़े बेटे पवन जागड़ा व भतीजे सुभाष जागड़ा की शादी में भी दहेज नहीं लिया था। इसके पश्चात अपने दो भतीजों की शादी 6 मई को जमाल में हुई। उसमें भी एक रुपये व नारियल लिया। भूप सिंह ने बताया कि पहले से ही सोच रखा था कि बेटों की शादी में कोई दहेज नहीं लिया जाएगा। इसी को लेकर ऐसा किया है। जिससे दूसरे लोग भी बिना दहेज के शादी कर सके। बिना दहेज की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ