लोकसभा की 2 और विधानसभा की 14 खाली सीटों पर उपचुनाव की घोषणा। 17 अप्रैल को होंगे चुनाव, 2 मई को आएंगे नतीजे

Advertisement

6/recent/ticker-posts

लोकसभा की 2 और विधानसभा की 14 खाली सीटों पर उपचुनाव की घोषणा। 17 अप्रैल को होंगे चुनाव, 2 मई को आएंगे नतीजे

 चोपटा प्लस। नरेश बैनीवाल 9896737050



चुनाव आयोग ने लोकसभा की दो खाली सीटों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने मंगलवार को देशभर की 14 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराने का ऐलान किया। अधिसूचना के मुताबिक,सभी जगह 17 अप्रैल को वोटिंग होगी और 2 मई को नतीजे आएंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें राजस्थान की तीन और मध्यप्रदेश की एक विधानसभा सीट शामिल है। वहीं,आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में एक-एक लोकसभा सीट के लिए भी चुनाव होने हैं।

राजस्थान में सहाड़ा,सुजानगढ और राजसमंद सीट पर उपचुनाव होंगे। राजस्थान की 3 विधानसभा सीटों में से 2 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा ने चुनाव जीता था। सहाड़ा सीट कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और सुजानगढ सीट मास्टर भंवरलाल के निधन की वजह से खाली हुई है। भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन की वजह से राजसमंद सीट खाली हुई है। यहां उदयपुर की वल्लभनगर सीट पर भी चुनाव होना है, लेकिन इसकी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश में दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।


कहां उपचुनाव..

लोकसभा उपचुनाव

आंध्र प्रदेश-1

कर्नाटक-1


विधानसभा उपचुनाव

गुजरात - 1

झारखंड - 1

कर्नाटक- 2

मध्य प्रदेश- 1

महाराष्ट्र- 1

मिजोरम- 1

नागालैंड-1

ओडिशा-1

राजस्थान-3

तेलंगाना-1

उत्तराखंड-1

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ