हर वर्ष धार्मिक दृष्टि से सावन माह का विशेष महत्व माना गया है। इसी को लेकर सावन माह का हर वर्ष इंतजार रहता है। अब कुछ ही दिनों के बाद सावन माह शुरू होने वाला है।
इस साल सावन महीना 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है और 9 अगस्त तक चलेगा. इस साल सावन में 4 सावन सोमवार और 4 मंगला गौरी व्रत पड़ रहे हैं. वहीं 9 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा बेहद पवित्र और पुण्यदायक सावन माह माना जाता है, भगवान शिव की कृपा पाने के लिए तो सावन माह सर्वश्रेष्ठ होता है. इसलिए सावन माह को लेकर नियम बताए गए हैं,
इस दौरान सावन माह के अंदर इनका पालन करना चाहिए. इसके अलावा सावन माह मेंं कुछ काम निषिद्ध किए गए हैं, यह कार्य करने से शिव जी नाराज हो जाते हैं और जीवन में मुसीबतें आ जाती हैं. वहीं सावन में शिव जी की पूजा-आराधना करने से और सावन के नियमों का पालन करने से जातक को जिंदगी में सुख एवं समृद्धि मिलती है.
ा
सावन माह से पहले ही कर लें ये काम
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि सावन महीना भगवान शिव की पूजा करके पुण्य और सकारात्मकता पाने का है. ऐसे में घर में साफ-सफाई रहना बहुत जरूरी है. लिहाजा सावन माह शुरू होने से पहले ही घर का कूड़ा-कबाड़ हटा दें, पूजा घर सहित सारे घर की अच्छी तरह सफाई कर लें. ताकि घर में निगेटिव एनर्जी का प्रभाव ना रहे।
इसी के साथ ही यदि आपने किसी से उधार ले रखा है तो सावन माह शुरू होने से पहले ही लौटा दें. कोशिश करें कि न तो किसी से उधार लें और ना किसी को उधार दें, धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन में उधार का लेन-देन करने से आर्थिक तंगी आ सकती है।
इसी के साथ ही सावन शुरू होने से पहले ही बाल कटवा लें, नाखून काट लें. यदि बहुत अधिकजरूरत ना पड़े तो सावन में बाल आदि कटवाने से बचें. कम से कम सावन सोमवार, सावन के मंगलवार, दोनों एकादशी, दोनों त्रयोदशी, सावन शिवरात्रि जैसी अहम तिथियों के दिन तो गलती से भी ना बाल काटें और ना नाखून काटें।
इसी के साथ ही घर में यदि तामसिक चीजें लाते हैं तो वे बर्तन और वे चीजें हटा दें, सावन में ना तामसिक चीजों का सेवन करें और ना घर में लाएं. ना ही बाहर का तला-भुना खाएं. इस माह में सात्विक और ताजा भोजन ही करें.
नोट : ये खबर केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है, इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की सहायता ली है, इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं।
