ए.सी.बी. फरीदाबाद की टीम ने आरोपी महिला सहायक उप निरीक्षक जगवती, महिला थाना पलवल को बतौर रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़, 7 मार्च। ए.सी.बी. फरीदाबाद की टीम ने आज दिनंाक 07.03.2025 को आरोपी महिला सहायक उप निरीक्षक जगवती महिला थाना, पलवल को 20,000/-रूपये नकद (बीस हजार) बतौर रिश्वत राशी सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता श्री मनोज कुमार निवासी गांव कमरावली, जिला पलवल ने ए.सी.बी. फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके दोस्त बनवारी के साले रोहताश व उसके परिवार के सदस्यों के विरूद्व रोहताश की घरवाली शीतल द्वारा मुकदमा न. 214/2024 महिला थाना, पलवल में दर्ज करवाया है।

इस अभियोग की तफतीशी अधिकारी महिला सहायक उप निरीक्षक जगवती, महिला थाना, पलवल द्वारा की जा रही है। महिला सहायक उप निरीक्षक जगवती इस अभियोग से रोहताश का नाम छोडकर अन्य परिवार के सदस्यो का नाम अभियोग से निकालने की ऐवज में उससे एस.एच.ओ के नाम से 20,000/-रू. नकद बतौर रिश्वत राशी की मांग की जा रही है इसके अतिरिक्त इस प्रकरण में महिला सहायक उप निरीक्षक जगवती द्वारा उससे पहले भी 1,00,000/-रू. बतौर रिश्वत राशी ली जा चुकी है।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर ए.सी.बी. फरीदाबाद की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये उपरोक्त आरोपी महिला सहायक उप निरीक्षक जगवती को शिकायतकर्ता मनोज कुमार से 20,000/-रूपये (बीस हजार) नकद बतौर रिश्वत की राशि लेते हुये अलावलपुर चौक, पलवल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपिया के विरूद्व थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद में अभियोग संख्या 8 दिनंाक 07.03.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्यवाही स्वतन्त्र गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई।
ए.सी.बी. करनाल की टीम ने आरोपी सहायक उप निरीक्षक महिन्द्र सिंह (तफतीशी अधिकारी) थाना सदर, जीन्द को रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफतार किया है।
चंड़ीगढ़, 7 मार्च। ए.सी.बी. करनाल की टीम ने आज दिनांक 07.03.2025 को आरोपी सहायक उप निरीक्षक महिन्द्र सिंह (तफतीश अधिकारी) थाना सदर, जीन्द को 15,000/-रूपये (पन्द्रह हजार) नकद बतौर रिश्वत राशी लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता श्री बिजेन्द्र निवासी गांव मनोहरपुर, जिला जीन्द द्वारा ए.सी.बी. करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके भतीजे पवन, सागर व उसके नौकर प्रिन्स के साथ उसके गांव के लड़को द्वारा मारपीट करने के सम्बन्ध मे उसके भजीते द्वारा मुकदमा न. 78 दिनांक 04.03.2025, थाना सदर जीन्द मे दर्ज करवाया है। इस अभियोग के तफतीशी अधिकारी सहायक उप निरीक्षक महिन्द्र सिंह द्वारा इस अभियोग में कार्यवाही करने की ऐवज में उससे 15,000/- रूपये (पन्द्रह हजार) बतौर रिश्वत राशि की मांग की जा रही है।
शिकायतकर्ता श्री बिजेन्द्र उपरोक्त की शिकायत पर ए.सी.बी. करनाल की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी सहायक उप निरीक्षक महिन्द्र सिंह, (तफतीशी अधिकारी) थाना सदर जीन्द को शिकायतकर्ता बिजेन्द्र उपरोक्त से 15,000/-रूपये (पन्द्रह हजार) नकद रिश्वत राशि लेते हुये नजदीक शिव ढाबा, सफीदो रोड़, जीन्द से रंगे हाथो गिरफ्तार किया तथा आरोपी महिन्द्र सिंह उपरोक्त के विरूद्व थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में अभियोग दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।
