Today Gold Silver Price, 08 February 2026: पिछले कई दिनों में सोने चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली थी, लेकिन इस सप्ताह कीमतों में बड़े उतार और चढ़ाव देखा गया । जिसमें सबसे ज्यादा चांदी की कीमतों में यानि 42,423 रुपये प्रति किलो ग्राम की गिरावट दर्ज हुई। वहीं रिकॉर्ड हाई से चांदी में 1,70,501 रुपये की गिरावट दर्ज हुई।
Gold Silver Rate Today February 08 2026
Today Gold Silver Rate सोने चांदी का भाव आज 08 फरवरी 2026 को भी गिरावट का सामना कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में सोना चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। केवल घरेलू बाजार में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी गोल्ड सिल्वर के रेट में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) पर शुक्रवार को सोना 155,050 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2,49,499 रुपये प्रति किलो ग्राम पर क्लोज हुआ। इसके अलावा कॉमेक्स पर गोल्ड $4,988.60 प्रति औंस और सिल्वर $77.525 प्रति औंस पर क्लोज हुआ। इस सप्ताह सोने और चांदी के कीमत में बड़ा ऊंचा उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कॉमिक्स पर कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन मामूली रिकवरी देखी गई।
एक सप्ताह में MCX पर कितने बदले सोने चांदी का भाव
पिछले शुक्रवार को सोने का भाव 1,50,849 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,91,922 रुपये प्रति किलो ग्राम पर क्लोज हुए थे। लेकिन इस शुक्रवार गोल्ड रेट 155,050 रुपये प्रति दस ग्राम और सिल्वर रेट 2,49,499 रुपये प्रति किलो ग्राम पर क्लोज हुआ। यानि इस सप्ताह चांदी की कीमतों में 42,423 रुपये की बड़ी गिरावट और सोने की कीमतों में 4,201 रुपये की बढ़त रिकॉर्ड हुई। हालांकि शुक्रवार के बाद बजट वाले दिन यानि रविवार को भी MCX पर कारोबार हुआ था।
कॉमेक्स पर कितना बदला सोना चांदी
पिछले शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोने की कीमत $4,879.60 प्रति औन्स और चांदी की कीमत $ 85.250 प्रति औन्स पर क्लोज हुई थी। इस सप्ताह गोल्ड $4,988.60 प्रति औन्स यानि मामूली बढ़त और और सिल्वर $77.525 प्रति औन्स यानि गिरावट के साथ क्लोज हुआ।
रिकॉर्ड हाई से कितने बदले गोल्ड सिल्वर रेट
29 जनवरी को सोना चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड हाई बनाया था। सोने का भाव 1,80,000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 4,20,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। यानि रिकॉर्ड हाई से सोने की कीमत में 24,950 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत में 1,70,501 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रिकॉर्ड हुई।
( डिस्क्लेमर: यह लेख केवल आपकी जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कहीं भी निवेश या खरीदारी करने से पहले अपने आसपास के शहर के सोने चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर लें क्योंकि यह अलग-अलग राज्यों शहरों में अलग-अलग हो सकते हैं। )
