मारुति सुजुकी इंडिया ने कारों पर बड़ा डिस्काउंड देने का फैसला लिया गया है। इसी कड़ी में मारूति सुजुकी इंडियां ने जुलाई 2025 के लिए कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान भी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि कंपनी इस माह अपने पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल कार ऑल्टो के10 पर भी गजब का डिस्काउंट दे रही है। इस महीने ये कार खरीदने पर 67,100 रुपए तक की बचत होगी। कंपनी ऑटोमैटिक वैरिएंट पर सबसे अधिक लाभ दे रही है। उपभोक्ताओं को कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस जैसे फायदा मिलेगा।
आपको बता दें कि इसकी शुरुआत के रेट 4.23 लाख रुपए है। यह देश की सबसे सस्ती कार भी है। उपभोक्ताओं को इस ऑफर का फायदा 31 जुलाई तक मिलेगा।
ऑल्टो K10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
आपको बता दें कि ऑल्टो K10 कार कंपनी के अपडेटेड प्लेटफॉर्म Heartect पर बेस्ड है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। ये इंजन 49kW(66.62PS)@5500rpm का पावर और 89Nm@3500rpm पर मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। आपको बता दें कि कंपनी का दावा है कि इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट 24.90 km/l और मैनुअल वैरिएंट 24.39 km/l का माइलेज देता है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.85 kmpl है
आपको बता दें कि कंपनी का दावा है कि ऑल्टो K10 में 7 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले ही एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगन-आर में कंपनी दे चुकी है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो के अलावा यूएसबी, ब्लूटूथ और ऑक्स केबल को भी सपोर्ट कता है। इसमें स्टियरिंग व्हील को भी नया डिजाइन दिया है। इसमें स्टीयरिंग पर ही इंफोटेनमेंट सिस्टम का माउंटेड कंट्रोल दिया गया है। कंपनी ने अब इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं।
