हरियाणा, राजस्थान में मानसून आज से पूरी तरह सक्रिय होने की उम्मीद है। इससे कई जगह पर अच्छी बरसात नहीं हुई है। मौसम में आज शुक्रवार यानि 4 जुलाई 2025 को मौसम में बदलाव रहेगा।
ौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में गरज के साथ बरसात का सिलसिला जारी रहेगा।
आपको बता दें कि बरसात होने से इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, उमस लोगों को अब भी परेशान कर सकती है। उधर राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बरसात का सिलसिला जारी है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी 7 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 से 8 जुलाई तक प्रतिदिन गरज के साथ बरसात की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जुलाई को भी यही पैटर्न जारी रहेगा, तापमान 37 डिग्री और 27 डिग्री के बीच रहेगा। 5 जुलाई को हल्की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।
।
राजस्थान में कई जगहों पर मूसलाधार बरसात
राजस्थान में मानसून की बरसात का द्वितीय दौर जारी है और बीते 24 घंटे में कई जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी बरसात हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी में सबसे अधिक 320 मिलीमीटर बरसात हुई।
