मौसम में मानसून सक्रिय होने वाला है। मानसून की जगह जगह कल बुधवार यानि 2 जुलाई को बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी गुजरात और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और जम्मू और कश्मीर में हल्की बारिश संभव है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे ओडिशा पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।
पूर्व-पश्चिम ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक फैली हुई है। चक्रवाती परिसंचरण गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। दक्षिण राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।गलेरिश संभव है।
