मौसम में आज सोमवार यानि 7 जुलाई 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। र दिल्ली-एनसीआर में 7 जुलाई भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले एक हफ्ते तक बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारसात के आसार है।
वहीं बंगाल के अधिकांश इलाकों में भी गरज के साथ बरसात के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी एक सप्ताहे तक पूरे उत्तर भारत में मॉनसून का असर देखने को मिलेगा।
तीन जिलों में रेड अलर्ट
हिमाचल में झमाझम बरसात हो रही है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में रविवार को कुछ स्थानों पर अत्यधिक बरसात की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। स्थानीय मौसम केंद्र ने रविवार को कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों में अत्यधिक बरसात के पूर्वानुमान के चलते रेड अलर्ट जारी किया है।
