SIRSA
कृषि एंव किसान कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक (कृषि अभियांत्रिकी) डा. जगमिंद्र नैन ने बुधवार को मंडी डबवाली में खाद विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक, गुण नियंत्रण निरीक्षक, विषय-विशेषज्ञ, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी व उप मंडल कृषि अधिकारी डबवाली मौजूद रहे।
टीम ने मंडी डबवाली में दुकानों पर खाद के वितरण बारे, गोदामों में उपलब्ध खाद व पीओएस मशीन में उपलब्ध खाद के स्टॉक का मिलान किया और स्टॉक रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो डीलरों/फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तुरंत प्रभाव से खाद की बिक्री पर रोक लगा दी है
व सभी डीलरों/फर्मों को सख्त हिदायत दी गई कि वे खाद के साथ किसी प्रकार की टैगिंग न करें। उन्होंने डीलरों/फर्मों को यह भी निर्देश दिए कि सरकार की हिदायतों अनुसार खाद बिक्री करें ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके।
