सिरसा। दिल्ली के डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 1 से 10 जुलाई तक आयोजित हरियाणा राज्य शूटिंग चैम्पियनशिप में ईगल आई शूटिंग रेंज के होनहार शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री नैशनल के लिए क्वालीफाई कर अकेडमी व जिले का नाम रोशन किया।
अकेडमी के संचालक जगमिंद्र सिंह ने बताया कि कोच गुरविंद्र सिंह के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता में ईगल आई शूटिंग रेंज के शूटर सुमन टंडन ने कांस्य पदक, जबकि जतिन, अनमोल, आमीश टंडन, ख्वाहिश, पंकज, हिमांशु, प्रिंस, लक्ष्य, जितमन्यू, मनीष, अन्नया, मेक्सिम साईं ने प्रतिभागिता की और अपने सटीक निशाने से शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी ने प्री नैशनल के लिए क्वालिफाई कर अकेडमी व जिले का नाम रोशन किया।
संचालक जगमिंद्र सिंह ने कोच गुरविंद्र सिंह व समस्त शूटरों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्री नैशनल में भी सभी शूटर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि ये सभी शूटर काफी मेहनती हंै और खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित हंै। उम्मीद है कि ये प्री नैशनल में अपनी मेहनत से इतिहास रचेंगे।
