choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Follow US
Home » मोबाइल रहित एकांत ही मानव निर्माण करता है, भीड़ तो भेंड़ ही बनाएगी, युवा मंथन करें
हरियाणा

मोबाइल रहित एकांत ही मानव निर्माण करता है, भीड़ तो भेंड़ ही बनाएगी, युवा मंथन करें

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: July 2, 2025
Share
9 Min Read
मोबाइल रहित एकांत ही मानव निर्माण करता है, भीड़ तो भेंड़ ही बनाएगी, युवा मंथन करें

लेखक
नरेंद्र यादव
नेशनल वाटर अवॉर्डी
युथ एंपावरमेंट मेंटर
जीवन में अगर मानवता की ओर बढ़ना है तो उसके लिए सबसे बेहतरीन समय कौन सा होगा, इस पर विमर्श करने की जरूरत है। यूं तो हर जीव जीवन को जी रहे है लेकिन कहते है 84 लाख योनियों में से 83 लाख 99 हजार 9 सौ 99 के अलावा एक योनि है जिसमें मनुष्य का जन्म होता है, ये गणित तो सभीये की श्रद्धा का विषय है कि कोई इस विचार को मानते है कि नहीं। यहां बात यह नहीं है कि कितनी योनियों के उपरांत मनुष्य का जन्म मिलता है, ये ना तो किसी ने देखा है और ना ही कोई देख पाएगा, परंतु अब जब मनुष्य जन्म मिल चुका है तो इसे कैसे मानवता की कसौटी पर खरा उतारे, चर्चा इस बात की है।

 

 

श्रीमद्भगवद् गीता में भगवान श्री कृष्ण जी ने कहा है कि हे अर्जुन कितने ही जन्म तुम्हारे हुए है और कितने ही बार मैं इस धरती पर अवतरित हुआ हूँ इसकी कोई गिनती नहीं है इसलिए सोचना यह है कि इंसान इस धरती पर क्या उद्देश्य लेकर आया है उसे पूरा किया जा रहा है या नहीं। ये इंसानी जीवन एक ही है और इसमें में भी बहुत कम समय है। इसका उपयोग कैसे किया जा रहा है यह विचारणीय है। जीवन की धारा तो एक ही होती है परंतु हमने इसे बहु धारा का रूप देकर मुसीबतों को बुलावा दिया है। अगर जीवन का वास्तविक अर्थ समझना है तो एकांत में जीना शुरू करो। मानवता को गढ़ने के लिए किसी को भी दिन के 24 घंटों में से ही उस समय का चयन करना होगा, जिसमें सबसे कम डिस्टरबेंस हो। अगर कोई विद्यार्थी या युवा सोचें कि मैं सुबह देर से सोकर उठकर भी अपना निर्माण कर सकता हूं, तो वो भूल करेगा।

 

 

Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Developed by Mukesh Gusaiana

खुद को सशक्त बनाना है तो फिर प्रातः जल्दी उठने के लिए अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करना ही होगा अन्यथा सब व्यर्थ जाने वाला है। मानव निर्माण के लिए सबसे पहली जरूरत है कि हमारा शरीर स्वस्थ रहें, दूसरी जरूरत है कि हम मानसिक रूप से नियंत्रित वा मजबूत रहे, तीसरी जरूरत है कि हमारे विद्यार्थी आध्यात्मिक रूप से सशक्त रहे ताकि ध्यान को एकाग्र करने में दिक्कत ना हो, चौथी बात शरीर को व्यायाम के माध्यम से तपाना भी जरूरी है, और ये सभी कार्य अर्ली राइजर ही कर सकते है क्योंकि ये कार्य शांत माहौल में करने से ही संपन्न होते है। आज सबसे बड़ी कठिनाई ये है वर्तमान युवा पीढ़ी प्रातः जल्दी उठने में पीछे है, रात को दो तीन बजे तक जगना और फिर दस ग्यारह बजे तक देर तक सोना, उसके बाद जल्दबाजी में ऑफिस जाना या पढ़ाई लिखाई करना, भोजन के रूप में फाइबर रहित भोजन करना, इससे जीवन तबाह किया जा रहा है।

 

 

 

 

जब हम सुबह देर से उठते है तो स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याएं उत्पन्न होती है। यहां मैं एक बात विशेषरूप से नॉर्थ इंडियन के लिए कहना चाहता हूँ कि वो अपने भोजन को लिक्विड युक्त करें क्योंकि उत्तरी भारतीयों के भोजन में और खासकर युवा पीढ़ी के भोजन में पानी की बहुत कमी होती है। ये लोग सूखा भोजन, जिसमें मैदा अधिक है, उससे युवाओं का स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। अगर आप दक्षिणी क्षेत्र के भोजन को देखेंगे तो उसमें रसम तथा सांभर को देखेंगे तो उसमें अधिकतर लिक्विड ही होता है, जिससे सभी का स्वास्थ्य ठीक रहता है। लोग कम पानी पीते है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। खैर इन सब बातों को यहां विमर्श के लिए हम नहीं है, हम तो इस लेख में एकांत और मानव निर्माण की बात कर रहे है। जब हम अधिक समय तक भीड़ में रहते है और उन्हीं जैसा व्यवहार करते है तो हमारी चिंतन करने की शक्ति का ह्रास होता है और हम भीड़ बनकर रह जाते है, जिससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में बाधा आती हैं। अगर किसी का जीवन अधिक समय तक भीड़ का हिस्सा रहेगा तो वह आध्यात्मिक रूप से उत्थान नहीं कर पाएंगे।

sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Developed by Mukesh Gusaiana

 

 

 

हमे क्यों भीड़ का हिस्सा बनने को उत्साहित किया जाता है। मैं यहां भीड़ तथा समाज में अंतर करना चाहता हूँ कि सामाजिक होना तथा भीड़ का हिस्सा होने में बहुत बड़ा अंतर है। हमे अपने बच्चों को भीड़ का हिस्सा बनने से रोकना होगा, तभी वो नौजवान राष्ट्र के काम आयेंगे, तभी वो मानसिक रूप से सशक्त बनेंगे, तभी वो तर्कशील बनेंगे, तभी हमारी युवा पीढ़ी अथवा विद्यार्थी विश्लेषण करने वाली बनेगी। राष्ट्र और समाज को सशक्त बनाना है तो हमे ऐसी युवा पीढ़ी तैयार करनी है जो देश को एक ऐसी लीडरशिप दें जो अपने राष्ट्र के लिए सिंह की तरह दहाड़े तथा हर उस व्यक्ति से प्रश्न करें , जिनके हाथ में राष्ट्र की प्रगति की जिम्मेदारी है। हम बार बार एकांत की बात इस लिए कर रहे है क्योंकि एकांत में हमारे पास अपने समय के सदुपयोग के लिए अधिक अवसर होते है, हम अपने समय को बचा सकते है, और उस बचे हुए समय को अपने व्यक्तित्व विकास में लगा सकते है, हमारे विद्यार्थी खुद को काबिल बनाने में लगाएं, खुद ईमानदार बनने में लगाएं, एकांत में बैठकर हमारे विद्यार्थी अपने ध्यान को एकाग्र करने का अभ्यास करेंगे, हमारे युवा एकांत में बैठकर अपने भीतर की ताकत और कमियों का आंकलन करने का समय मिलता है, इसके साथ ही हम अपने राष्ट्र वा समाज की महत्ती जरूरतों को पहचाने ताकि युवाओं का जीवन राष्ट्र, समाज तथा परिवार के काम आवे।

 

 

Haryana IAS Transfer News 2026
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां
Developed by Mukesh Gusaiana

 

एकांत का मतलब यही है कि हम अपने विद्यार्थी बच्चों को ऐसी जगह उपलब्ध कराएं , जहां बैठकर वो शांति का अनुभव करें, एकाग्रता का अनुभव करें, जहां बैठकर जीवन को आगे बढ़ाने के लिए अभ्यास करें, तभी हमारे राष्ट्र का एक एक नागरिक देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे पाएंगे। यहां एक बात और स्पष्ट करने की है कि वह एकांत ऐसा स्थान हो जहां कोई मोबाइल ना हो,वहां कोई लैपटॉप अथवा कंप्यूटर ना हो, क्योंकि इससे हमारे विद्यार्थियों का ध्यान भटक सकता है। मैं यहां एक बहुत बड़ी बात कहना चाहता हूँ कि अगर हमारे बच्चों के पास मोबाइल या लैपटॉप होंगे तो वो भटकाने वाली गतिविधियों की तरफ बढ़ सकते है, इसी लिए हमे एकांत के सही अर्थ को समझने की जरूरत है। एकांत का अर्थ शांति है, एकांत का अर्थ हम खुद बाहरी वातावरण से दूर रखे, जिससे जीवन में सजगता आए। आज की भागमभाग जिंदगी में हमे भीड़ से बचने की जरूरत है, भीड़ का हिस्सा बनेंगे तो हमारे विद्यार्थी या युवा अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करते है। भीड़ किसी भी व्यक्ति के गुणों को खत्म करती है। युवाओं को सशक्त करना है तो एकांत का जीवन जीते हुए खुद को सशक्त बनाएं।
जय हिंद, वंदे मातरम

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article कबाड़ी की लाडो बनीं इंजीनियर: कबाड़ी की बेटी सिमरन को मिला 55 लाख का वार्षिक पैकेज
Next Article एचकेआरएन के तहत लगे टीजीटी-पीजीटी अध्यापकों का जल्द बढ़ाया जाए वेतन: मुकेश सैनी

ताजा खबरें

Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
Health
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Education
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Chopta Sirsa News Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Jobs
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Mandi Bhav
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home अजब गजब
sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Chopta Sirsa News Home खेल रोजगार शिक्षा हरियाणा
Haryana Police GK Questions
100 GK Questions Hindi: Haryana Police, SSC और सभी Exams के लिए जरूरी
Education
भिवानी में किन्नर समाज द्वारा नवजात का कुआ पूजन, ढोल-नगाड़ों के बीच अनोखा आयोजन
किन्नर समाज ने किया नवजात का कुआं पूजन, समाज को दिया बड़ा संदेश
Haryana News
Haryana IAS Transfer News 2026
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां
Chopta Sirsa News Home रोजगार हरियाणा
HBSE Result 2026 Latest Update
HBSE Result 2026 Latest Update: इस दिन आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Chopta Sirsa News Home शिक्षा हरियाणा
भारत के प्रमुख दर्रे Mountain Passes of India
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?