थाना शहर सिरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षिका से मोबाइल और पर्स छीनने की वारदात का खुलासा कर दो शातिर लुटेरों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से घटना में लूटा गया एक iPhone-11, एक VIVO मोबाइल और पर्स बरामद कर लिए गए हैं।
शिकायत के अनुसार, पीड़िता रजनी तनेजा पत्नी लवनीश कुमार निवासी नई अनाज मंडी, सिरसा, स्कूल से लौटते समय निरंकारी भवन के पास पानी भरे रास्ते में स्कूटी निकालने में दो युवकों से मदद ले रही थी। इसी दौरान दोनों युवकों में से एक ने उसका पर्स स्कूटी से उठाकर भाग लिया, जिसमें दो मोबाइल और अन्य सामान था।
थाना शहर सिरसा के प्रभारी उप निरीक्षक संदीप कुमार के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए ASI जगबीर सिंह ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर सूचना के आधार पर सन्नी उर्फ बुल्ली पुत्र शशि पंवार और अनिल पुत्र अशोक कुमार, दोनों निवासी लक्खी तलाब, वाल्मीकि चौक, सिरसा को गिरफ़्तार किया।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात को कबूल किया और उनकी निशानदेही पर लूटा गया सारा सामान बरामद कर लिया गया। पीड़िता द्वारा मौके पर सामान की पहचान भी की गई।आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया व न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।
