mahendra india news, new delhi
हरियाणा की बड़ी खबरों में सोनीपत से है। सोनीपत के अंदर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार जीटी रोड सेक्टर 7 फ्लाईओवर पर गुरुवार रात्रि को स्कार्पियो व ट्रक की टक्कर हो गई स्कार्पियो में चेचेरे भाईयों समेत 4 व्यक्ति सवार थे। इनमें 3 की मौत हो गई। एक हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो अधिक रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित हो गई थी और डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी साइड टली गई। वहां से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार यूपी के जिला बागपत के गांव बिनोली निवासी 28 वर्षीय प्रिंस का 2 जून को जन्म दिन था। जन्मदिन को उसने घर पर मनाया, लेकिन वीरवार को अपने मित्रों को पार्टी देने के लिए वह स्कार्पियो से मुरथल एक ढाबा पर आया। प्रिंंस के साथ उससे चेचेरे 25 साल का भाई आदित्य, मित्र 24 साल का विशाल एवं सिरसली गांव निवासी सचिन भी साथ में थे।
बताया जा रहा है कि मुरथल में पराठे खाने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात्रि करीबन साढ़े 11 बजे के आसपास जीटी रोड सेक्टर 7 फ्लाईओवर के पास रफ्तार तेज होने से स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी पलटी मारते हुए दूसरी साइड पहुंच गई। वहां एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में प्रिंस उसके भाई आदित्य एवं सचिन की मौत हो गई। विशाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दु्र्घटनाग्रस्त गाड़ी कब्जे में लिए। सचिन अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। इस सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 2 सदस्यों को मौत के बाद घर में मातम छा गया । घटना कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। घायल विशाल को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
