हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए करनाल में फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 4 किलोमीटर होगी।
फ्लाईओवर बनने के बाद जनता को ट्रैफिक से राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर के निर्माण पर 122 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फ्लाईओवर बनने के बाद वाहनों की आवाजाही आसान होगी और सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
Developed by Mukesh Gusaiana
फ्लाईओवर बनाने का काम 2 चरणों में पूरा किया जाएगा। जल्द शुरू होगी फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के एसई धर्मवीर का कहना है कि फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर का मुख्य पिलर सेक्टर-14 के पास बनाया जाएगा।
