हरियाणा की बड़ी खबरों में चरखी दादरी से हैं। जानकारी के अनुसार चरखी दादरी में एनएच 334-बी पर 2 गुटों के विवाद में हो गया। फिल्मी अंदाज में करीब आधे घंटे तक यहां 2 गुटों में झगड़ा हुआ, जिसमें घायल एक युवक साहिल की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। इस दौरान 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं जबकि एक गुट ने दूसरे पर फायरिंग भी की।
हालांकि किसी को गोली नहीं लगी और जिस युवक की मौत हुई है। उसे डंडों से पीटा गया।
जानकारी के अनुसार वाल्मीकि बस्ती में युवाओं के 2 गुटों के बीच विवाद चल रहा है, इस दौरान शनिवार को नौबत हत्या तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि एनएच-334 बी पर फिल्मी अंदाज में दो गुट भिड़ गए और एक की गाड़ी भी पलट गई। वहीं, इसके बाद गाड़ी सवार फायर कर फरार हो गए जबकि उनका एक साथी साहिल दूसरे गुट के हाथ लग गया।
बेहरमी से डंडों से पीटा
बताया जा रहा है कि साहिल को दूसरे गुट ने बेरहमी से सड़क पर लेटाकर डंडों से पिटाई कर दी। खास बात यह रही कि पुलिस के मौके पर पहुंच जाने के बाद भी आरोपी उस पर डंडे मारते रहे। वहीं, बाद में पुलिस को हमलावर पर डंडे बरसाने पड़े।
