हरियाणा प्रदेश में सोमवार तड़के से मौसम बदला हुआ है। हरियाणा सहित उत्तर पश्चिम प्रदेशों में मानसून सक्रिय हो गया है। इसी से सोमवार को सुबह हिसार, फतेहाबाद झज्जर, टोहाना, फतेहाबाद और जींद सहित कई जिलों में जबरदस्त बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 9 जुलाई के बीच राज्य के कई इलाकों में बरसात के आसार हैं।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को उत्तर हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल के एक या 2 से 3 स्थानों पर 13 सेमी व उससे अधिक बरसात होने की उम्मीद है। पूर्वी इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम को लेकर चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया, मानसून इस एरिया में सक्रिय हो गया है। इससे अगले दो से तीन दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 7.07.2025 @ सुबह 7.45 बजे जारी..अगले तीन घंटों में रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी,
हिसार, सोनीपत, जींद, कैथल, फतेहाबाद, सिरसा, झज्जर, नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।
