हरियाणा में इस समय 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। इसके अलावा स्कूल स्तर पर भी परीक्षाएं चल रही है। आमतौर पर विद्यार्थी छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस समय विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं।
इसके चलते स्टूडेंट्स पर मानसिक दबाव बना रहता है। लेकिन परीक्षाओं के बाद की छुट्टियां उन्हें राहत देगी। इस बीच, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मार्च महीने में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।
8 दिन बंद रहेंगे स्कूल
माह के दूसरे शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे। अगले महीने होली, शहीदी दिवस और ईद उल फितर का त्योहार भी मनाया जाएगा, जिसके चलते स्कूल बंद रहेंगे।
मार्च महीने में स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। वहीं वार्षिक परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों का रिजल्ट मार्च माह में ही घोषित कर दिया जाएगा। 1 अप्रैल 2025 को स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा।
इन दिनों रहेगी छुट्टियां
02 मार्च: रविवार
08 मार्च: दूसरा शनिवार
09 मार्च: रविवार
14 मार्च: होली (फाग) शुक्रवार
16 मार्च: रविवार
23 मार्च: रविवार/शहीद दिवस
30 मार्च: रविवार
31 मार्च: ईद उल फितर सोमवार
