सिरसा। केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सब यूनिट प्रधान जगतार सिंह की अध्यक्षता में पंजुआना सब डिवीजन में मीटिंग की गई। मंच का संचालन यूनिट सचिव लखवीर सिंह ने किया। राज्य उप प्रधान बाबू लाल, सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार ने संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार पूरे देश के बिजली ढांचे को बड़े-बड़े पूंजी पत्तियों के हाथों में सौंपने का काम कर रही है, उन्हें सस्ते दामों पर बड़े मुनाफे के लिए अपनी चहेती कंपनियों को जनता व कर्मचारी के विरोध के वजूद भी जबरदस्ती निजी हाथों देने का काम कर रही है। बिजली क्षेत्र प्राइवेट कंपनी ऊपर जाने के बाद बिजली गरीब व आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगी।
बिजली पर प्राइवेट कंपनियों का कब्जा होने के बाद देश का औद्योगिक क्षेत्र बर्बाद होने की कगार पर पहुंच जाएगा। अनाज उत्पादन पर भी असर पड़ेगा, पावर बिल 2023 को सरकार मौजूदा संसद में पास करके अपने जिम्मेवारियों से पीछा छुड़ाने का काम कर रही है। यूनियन की कई बार मीटिंग मुख्य अभियंता के साथ हो चुकी है, हर मीटिंग में आश्वासन दिया जाता है कि रुकी हुई सभी कर्मचारियों की प्रमोशन जल्द कर दी जाएगी, लेकिन अभी तक नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। यूनियन ने फैसला किया है
सभी वर्गों की प्रमोशन 6 जुलाई 2025 तक नहीं की तो जबरदस्ती आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर नीति लागू की जा रही है, जो गलत है। बिजली निगम में काम करने वाले कर्मचारियों पर यह नीति लागू नहीं होनी चाहिए, इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाएगी। डिपार्टमेंट का भी काफी नुकसान होगा, सर्किल वाइज ड्यूटी होनी चाहिए, ताकि कर्मचारी भी अच्छे ढंग से काम कर सके और डिपार्टमेंट का भी फायदा हो। ऐसी नीति बननी चाहिए।
इन तमाम मांगों को लेकर 7 जुलाई 2025 को मुख्य अभियंता प्रशासनिक पंचकूला के विद्युत सदन हेड ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन को लागू किया जाए सहित तमाम मांगों को लेकर किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, आम जनता 9 जुलाई 2025 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में करोड़ों लोग हिस्सा लेंगे। इस मौके पर राज्य प्रेस सचिव सुखदेव सिंह, जसकरण सिंह, विनोद गिर, गंगाराम संगठनकर्ता, सुनील, शिव चरण, विजय सिंह, दीपक, गुरमीत सिंह, राम निवास, सुनील ढालू, सुरेंद्र, कुलदीप, प्रवेश सहित अन् कर्मचारियों ने भाग लिया।
