हरियाणा सरकार ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान को हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डवलपमेंट, नीलोखेड़ी का निदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति आधार पर आगामी तीन वर्षों की अवधि के लिए की गई है। इस संबंध में हरियाणा सरकार के डेवलपमेंट एंड पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ साकेत कुमार द्वारा आर्डर जारी किए गए।
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार एवं कुलसचिव प्रो. अशोक शर्मा ने डॉ. चौहान को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में एक अनुभवी शिक्षाविद् हैं। उनकी यह नियुक्ति ग्रामीण विकास, प्रशिक्षण और नीति-निर्माण के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।
