हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में पिहोवा से हैं। जानकारी के अनुसार पिहोवा तहसील में सोमवार को सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की। फ्लाइंग टीम ने तहसीलदार कार्यालय, रजिस्ट्री शाखा और अन्य विभागों के रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई किसी शिकायत के आधार पर की गई है या नियमित निरीक्षण का हिस्सा है, इसकी जानकारी अभी गोपनीय रखी गई है
पिहोवा तहसील में सीएम फ्लाइंग की टीम ने हाजिरी रजिस्टर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। जांच प्रक्रिया शाम तक जारी रहने की संभावना है।
अधिकारियों की अनुपस्थिति
जानकारी के अनुसार पता चला है कि तहसीलदार पूनम, जिनका हाल ही में शाहाबाद से तबादला हुआ है। अभी तक कार्यालय में कार्यभार नहीं संभाला है। इसी के साथ ही नायब तहसीलदार भी किसी कार्य के कारण कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
