हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में गुरुग्राम से हैं। जहां पर हरियाणा प्रदेश के फेमस सिंगर व जेजेपी के पूर्व उम्मीदवार राहुल फाजिलपुरिया पर बादशाहपुर थाना क्षेत्र में गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि फाजिलपुर गांव के पास सिग्नेचर ग्लोबल के सामने अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर 2 राउंड फायरिंग की। हालांकि इससे सिंगर राहुल बाल-बाल बच गया।
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। मामले की गहन जांच जारी है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा।
राहुल फाजिलपुरिया सोमवार शाम करीबन छह बजे खेड़कीदौला जा रहे थे। गाड़ी से आए हमलावरों ने पीछा किया और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस मामले की राहुल के भाई राकेश ने फोन पर इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहुल थार गाड़ी से जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक इस मामले की गहनता से जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि करीबन 3 वर्ष पहले भी फाजिलपुरिया की गाड़ी का कुछ लोगों द्वारा पीछा करने का मामला सामने आया था। इस पर पुलिस की तरफ से राहुल को सुरक्षा दी गई थी। लेकिन 3 माह पहले ही पुलिस ने सिक्योरिटी वापस ले ली गई।
