हरियाणा प्रदेश में संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 को लेकर उम्मीदवारों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड करना शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार करीबन 9.50 लाख परीक्षार्थियों ने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लिए हैं। वहीं, प्रवेश पत्र डाउनलोड होने की प्रक्रिया शुरू होते ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए निशुल्क बस सेवा के लिए पोर्टल के माध्यम से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
इस लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
नोटिस लिंक : https://hssc.gov.in/publicnotice
एडमिट कार्ड के लिए लिंक: https://cet2025groupc.hryssc.com/
इस लिंक के माध्यम से मुफ्त बस सेवा के लिए करा सकते हैं एडवांस बुकिंग
https://hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025/
हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने बयान जारी करके कहा कि सीईटी परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापसी के लिए 9200 बसों का संचालन किया जाएएगा। हरियाणा में सीईटी की दूसरी परीक्षा आयोजित होगी और इसके लिए 13 लाख 87 हजार युवाओं ने आवेदन किया। सीएम के मुताबिक बस सुविधा के लिए युवाओं के पंजीकरण कराए जा रहे हैं।
सीईटी परीक्षा के दौरान हरियाणा रोडवेज बसों के अलावा निजी स्कूलों की बसों का भी उपयोग होगा। परीक्षा के लिए महिला परीक्षार्थी के साथ एक परिवार का सदस्य भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा।
