हरियाणा की बड़ी खबरों में झज्जर जिले से हैं। जिले के गांव छपार गांव में एक डॉक्टर से 50 लाख और एक वकील से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस पर झज्जर पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय, विशाल, राकेश, साहिल और मोहित के रूप में हुई है, पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है, और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि 27 जून को दोनों पीड़ितों को फोन कॉल के माध्यम से रंगदारी की मांग की गई। इसी के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने स्वयं को “भाऊ” के नाम से पेश किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन आरोपियों का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है या नहीं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, लेकिन अभी ज्यादा जानकारी सांझा करने से बच रही है।
जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों से रंगदारी मांगने के कारणों और उनके नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने और रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
