chopta plus news : हरियाणा के सिरसा जिले के गाँव कागदाना में मेले में कंगनपुर गांव निवासी खिलोना विक्रेता गुलशन कुमार की गाड़ी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। यह घटना तब हुई जब गुलशन कुमार कागदाना गांव के मेले में खिलौने बेचने में व्यस्त थे। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुलशन कुमार, जो मेलों में खिलौने बेचने का कार्य करते हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी गाड़ी अशोक लीलैंड (दोस्त), सफेद रंग, नंबर HR55V3500, मॉडल 2015 थी। वह अपने व्यवसाय के चलते कागदाना गांव के मेले में मौजूद थे। शाम के समय जब उन्होंने अपना सामान गाड़ी में रखने के लिए देखा, तो उनकी गाड़ी वहां से गायब थी। काफी तलाशने के बावजूद गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला।
गुलशन कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी पर किसी भी प्रकार का कोई लोन बकाया नहीं है। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है और पुलिस से जल्द से जल्द उनकी गाड़ी बरामद करने का अनुरोध किया है।
इस मामले में कागदाना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी एसआई हंसराज के अनुसार, इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।पुलिस मामले की त हकीकात में जुटी हुई है।
